आई लव मोहम्मद -गर्दन काटने की धमकी देने वाला नदीम गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर आई लव मोहम्मद प्रकरण में किया था वीडियो वायरल, बुढ़ाना पुलिस ने मुंबई से दबोचा

मुजफ्फरनगर। आई लव मोहम्मद प्रकरण में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ अपनी वीडियो डालकर मोहम्मद के लिए अपनी गर्दन कटाने और गर्दन काटने की धमकी देने वाले युवक को मुजफ्फरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी मुंबई जाकर की है, वहीं से उसने यह वीडियो बनाकर वायरल किया था। पहले आरोपी ने ये विवादित वीडियो जारी किए, इनमें घर उड़ाने की भी खुलेआम धमकी देता दिखाई दे रहा था। युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा भी दो वीडियो जारी किए गए। इनमें आरोपी लंगड़ाते और रोते हुए पुलिस की जीप से उतरता और सिपाहियों के कंधों पर लटककर कोतवाली ले जाया जाता दिख रहा है। दूसरी वीडियो में लॉकअप में बंद रहने के दौरान हाथ जोड़कर ऐसा अपराध न करने की बात कहते हुए अपने किए पर माफी मांगता नजर आ रहा है।
बता दें कि बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला सफीपुर पट्टी निवासी युवक नदीम मुंबई में रहकर कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है, उसने पिछले दिनों मुंबई से एक के बाद एक दो भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। वीडियो में वह खुलेआम आई लव मोहम्मद के समर्थन में गर्दन काटने और कटवाने की धमकी देता नजर आया। इसके बाद उसने अपना नाम और पता वीडियो में बताया और कहा कि जिसे आना है आ जाना, वो किसी से डरता नहीं है। वीडियो वायरल होते ही मुजफ्फरनगर पुलिस हरकत में आ गई और नदीम के खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किये जाने के साथ ही उसकी तलाश में टीम गठन किया।

इसे भी पढ़ें:  रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप में निशुल्क दवा वितरण

नदीम की लोकेशन मुंबई में मिली तो टीम को भेजकर गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार की सुबह जब पुलिस टीम आरोपी को लेकर बुढ़ाना कोतवाली पहुंची। इस अवसर पर बनाये गये दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इनमें एक वीडियो में नदीम जीप से उतरकर आरोपी सही से चल भी नहीं पा रहा था। दो पुलिस वाले उसे सहारा देकर अंदर ले गए, जिसमें वह रोता दिख रहा है। इसके बाद एक वीडियो आरोपी को पुलिस की तरफ से जारी किया गया, जिसमें वह हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांगता दिख रहा है और दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कही है।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री को सूचना मिलते ही टीम मुंबई रवाना हो गई। पुलिस ने नदीम के मुंबई स्थित ठिकाने पर छापा मारा, जहां से उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान नदीम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तारी के बाद थाने में नदीम का रंग बदल गया। उसने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि गुस्से में आकर वीडियो बनाया, जिसका इरादा माहौल बिगाड़ना नहीं था। एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। ऐसी धमकियों से सामाजिक सद्भावना को ठेस पहुंचती है। आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी। नदीम को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर बार संघ चुनाव 2026: प्रमोद त्यागी की 10वीं जीत, सुरेंद्र मलिक बने महासचिव

Also Read This

अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा: 12000 भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा के तहत अमेरिका ने इस्राइल को 151 मिलियन डॉलर (लगभग 1300 करोड़ रुपये) के भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार देर रात इस सौदे की घोषणा करते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा और संभावित खतरों से निपटने के लिए आवश्यक बताया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह कदम इस्राइल की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ उसकी रक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा के तहत आपातकालीन पैकेज में BLU-110A/B सामान्य उपयोग वाले बम शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका इस्राइल को

Read More »

मुजफ्फरनगर में रोहाना तिराहा सड़क हादसा, ई-रिक्शा सवार महिलाएं घायल

मुजफ्फरनगर के चरथावल विकासखंड क्षेत्र में रोहाना तिराहा सड़क हादसा उस समय हो गया जब एक तेज रफ्तार टेंपो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में निर्धना गांव की कई महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सहायता टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रोहाना तिराहे पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में चार से पांच महिलाएं सवार थीं। इसे भी पढ़ें:  महामना का संपूर्ण जीवन सशक्त भारत के निर्माण को समर्पित रहाः कपिल देव टक्कर

Read More »

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »