देशभर में एयरपोर्ट सिस्टम फेल: बेंगलुरु में 42 फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली में मैनुअल चेक-इन शुरू

देश के कई एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह से चेक-इन सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आने के कारण फ्लाइट ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हुए। बेंगलुरु एयरपोर्ट को 42 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिनमें 22 आने वाली और 20 जाने वाली फ्लाइट शामिल थीं। हैदराबाद एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा हो गई और कई यात्रियों की फ्लाइट छूट गईं। दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन प्रक्रिया पूरी तरह मैनुअल कर दी गई है।

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को बताया गया कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में वैश्विक स्तर पर सर्विस आउटेज की रिपोर्ट आई है, जिससे एयरपोर्ट की IT सर्विस प्रभावित हुई है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने इस दावे को गलत बताते हुए कहा कि विंडोज सिस्टम में कोई तकनीकी समस्या नहीं आई है। एयरपोर्ट और इन-फ्लाइट सिस्टम दुनिया भर में विंडोज पर आधारित होने के कारण शुरुआती जानकारी में भ्रम की स्थिति रही।

इसे भी पढ़ें:  मुंबई पुलिस की सख्ती: आजाद मैदान खाली कराने पर आंदोलनकारियों और पुलिस में टकराव

उधर, इंडिगो ने बुधवार को 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं। बेंगलुरु और मुंबई एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई उड़ानें इसके दायरे में रहीं। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार यह कैंसिलेशन क्रू की कमी और ऑपरेशनल दिक्कतों की वजह से हुए।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा असर देखा गया। इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस का चेक-इन सिस्टम प्रभावित हुआ, जिसके बाद एयरलाइन कंपनियों ने मैनुअल चेक-इन और बोर्डिंग लागू कर दी। दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि ग्राउंड टीमें सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर स्थिति सामान्य करने में जुटी हैं।

इसे भी पढ़ें:  RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% घटी, EMI होगी सस्ती

हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई यात्रियों की फ्लाइट समय पर न पहुंच पाने के कारण छूट गई। इंडिगो ने बयान जारी कर बताया कि टेक्निकल दिक्कत, ज्यादा भीड़ और ऑपरेशनल जरूरतों की वजह से उड़ानों में देरी और कैंसिलेशन हो रहे हैं।

बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चेक-इन में देरी के कारण चार उड़ानें लेट हुईं, जबकि इंडिगो की कई सेवाएं ऑपरेशनल कारणों से कैंसिल की गईं। कुल 42 फ्लाइटें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  भूमि अधिग्रहण का मुआवजा अनुकंपा नहीं, किसानों का अधिकार है: हाईकोर्ट 

देशभर में एयरपोर्ट अथॉरिटीज और एयरलाइंस टीमें सिस्टम सामान्य करने में जुटी हैं, लेकिन सुबह से जारी तकनीकी दिक्कतों का असर दिनभर उड़ानों पर बना रहा।

Also Read This

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »