फरीदाबाद से गिरफ्तार जैश की महिला विंग हेड डॉ. शाहीना की पहली तस्वीर आई सामने, सादिया अजहर से था सीधा कनेक्शन

नई दिल्ली: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) की महिला विंग “जमात-उल-मोमिनात” की भारत प्रमुख डॉ. शाहीना की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिरफ्तार डॉ. शाहीना की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद खुफिया एजेंसियों ने उसके आतंकी नेटवर्क की तहकीकात तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  लाल किला धमाके के बाद पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट, देवबंद और सहारनपुर में पूरी रात चेकिंग अभियान

सूत्रों के अनुसार, जैश ने डॉ. शाहीना को भारत में महिलाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने और संगठन के लिए भर्ती करने की जिम्मेदारी दी थी। यह महिला विंग जैश की नई रणनीति का हिस्सा है, जिसमें महिलाओं को मनोवैज्ञानिक युद्ध (Psychological Warfare), प्रचार (Propaganda) और फंडिंग (Terror Funding) जैसे कार्यों में शामिल किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  लाल किला धमाका केस में बड़ा खुलासा: 4 दिन पहले खरीदी गई थी i20 कार, सात बार बदले जा चुके हैं मालिक

पाकिस्तान में मसूद अजहर की बहन चला रही महिला विंग

इस संगठन की कमान पाकिस्तान में मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर के पास है। सादिया के पति यूसुफ अजहर कंधार हाईजैक केस का मास्टरमाइंड रह चुका है। “जमात-उल-मोमिनात” का उद्देश्य महिलाओं को धार्मिक जिम्मेदारियों और जिहाद के नाम पर प्रशिक्षित कर आतंकी मिशनों में शामिल करना है। भारत में डॉ. शाहीना को इसी मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य सौंपा गया था।

इसे भी पढ़ें:  लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, 8 की मौत और 24 घायल; दिल्ली-मुंबई में हाई अलर्ट

अल-फला यूनिवर्सिटी से जुड़ा नाम, सोशल मीडिया पर एक्टिव थी शाहीना

फरीदाबाद की अल-फला यूनिवर्सिटी, जो लगभग 70 एकड़ क्षेत्र में फैली है, से शाहीना जुड़ी हुई थी। अब जांच का फोकस यह है कि क्या शाहीना ने यूनिवर्सिटी के अन्य छात्रों या स्टाफ को भी जिहाद के लिए प्रेरित किया था। खुफिया एजेंसियों को टेलीग्राम पर एक ग्रुप का भी सुराग मिला है, जिसमें कई डॉक्टर शामिल थे — कुछ मारे जा चुके हैं और कुछ पकड़े गए हैं। यह ग्रुप पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में था, जो सोशल मीडिया ऐप्स के माध्यम से कट्टरपंथी विचारधारा फैलाते थे।

पुलवामा कनेक्शन: तीन कश्मीरी संदिग्ध भी हिरासत में

इस केस से जुड़ी जांच में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के निवासी हैं — तारिक अहमद मलिक (पुत्र गुलाम अहमद मलिक) – एटीएम गार्ड
आमिर राशिद (पुत्र ए.बी. राशिद मीर) – तारिक का सिम इस्तेमाल कर रहा था
उमर राशिद (पुत्र ए.बी. राशिद मीर) – आमिर का भाई
सूत्रों के अनुसार, तारिक अहमद और आमिर राशिद को श्रीनगर ले जाया गया है, जबकि उमर राशिद पम्पोर पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए हिरासत में है।

जांच एजेंसियों की नजर अब नेटवर्क की गहराई पर

एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हैं। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि क्या इस महिला नेटवर्क के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में स्लीपर सेल (Sleeper Cells) सक्रिय किए गए थे।

Also Read This

महिलाओं को कोई काम नहीं देगा: पीरियड्स लीव पर CJI की टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली-  सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के लिए मासिक धर्म अवकाश पर राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग वाली पीआईएल पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इसे कानूनन अनिवार्य करने से नियोक्ता महिलाओं को नौकरी देने से बच सकते हैं और इससे लैंगिक रूढ़ियां मजबूत हो सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महिलाओं कर्मचारियों और छात्राओं के लिए देशभर में मासिक धर्म अवकाश नीति की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहाए ऐसी नीति अनजाने में लैंगिक रूढ़िवादिता को बढ़ावा दे सकती है और इससे महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो

Read More »

तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजह

  बालों के झड़ने के लिए जेनेटिक्स को एक बड़ा कारण माना जाता है, मतलब अगर आपके पिता को बाल झड़ने की या गंजेपन की समस्या रही है तो बच्चों में इसका खतरा अधिक होता है। पुरुष ही नहीं महिलाएं भी हेयर फॉल से परेशान देखी जा रही हैं। पीसीओएस, थायरॉयड की समस्या और पोषण की कमी की वजह से महिलाओं में बालों से संबंधित दिक्कतें होती हैं।  लाइफस्टाइल और आनुवांशिकता के अलावा अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बाल झड़ने के लिए गट हेल्थ यानी आंतों से संबंधित समस्याओं को भी जिम्मेदार बताया है। मतलब अगर आपका पाचन गड़बड़ है तो इस वजह से भी बाल झड़ सकते हैं। आइए इस

Read More »

तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: न्याय की मांग को उमड़ा जनसैलाब

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर में  शाम निकाला गया। खटीक समाज के सैकड़ों लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए न्याय की मांग उठाई और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की। कैंडल मार्च में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहर में शांतिपूर्ण रैली निकाली। तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: महावीर चौक से शिव चौक तक रैली कैंडल मार्च की शुरुआत महावीर चौक से हुई। इसके बाद लोग प्रकाश चौक और झांसी रानी चौक होते हुए शिव चौक तक पहुंचे। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “तरुण

Read More »

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन रजिस्ट्री: परिवार संग पहुंचे तहसील

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन खरीद चर्चा का विषय बन गई है। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यहां करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस भूमि की रजिस्ट्री बुढ़ाना तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में उनके नाम कराई गई। बताया गया है कि यह जमीन बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है और इसे अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदा गया है।  जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना तहसील पहुंचे। यहां उप निबंधक पंकज कुमार जैन के समक्ष बैनामे की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।

Read More »