जानसठ तहसील मारपीट से मचा तहसील में हड़कंप

मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील मारपीट की घटना ने शनिवार को पूरे तहसील परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। एक मकान के बैनामे को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक वरिष्ठ अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

बैनामे के विरोध में बढ़ा विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला

पूरा मामला भोपा थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव से जुड़ा है। गांव निवासी बुजुर्ग राजेंद्र सिंह शनिवार को अपने एक मकान का बैनामा करने के लिए जानसठ तहसील कार्यालय पहुंचे थे।जैसे ही उनकी बेटी संजू और दामाद प्रवीण को इसकी जानकारी मिली, वे अन्य रिश्तेदारों और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ तहसील पहुंच गए। परिजनों ने रजिस्ट्री का कड़ा विरोध शुरू कर दिया।इसी दौरान मौजूद अधिवक्ताओं और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई और मारपीट में बदल गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-उद्यमियों ने सीएम योगी से मांगी रैपिड रेल

जानसठ तहसील मारपीट के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता घायल

संघर्ष के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।बताया जा रहा है कि पुलिस के बीच-बचाव के बावजूद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए घायल अधिवक्ता को तत्काल मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

इसे भी पढ़ें:  चलती ट्रेन से युवती को दिया धक्का, गंभीर हालत में मेरठ रैफर

एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि राजेंद्र नामक व्यक्ति अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने आए थे, जिसका विरोध उनके दामाद और बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने किया। इसी विवाद में अधिवक्ताओं और हमलावर पक्ष के बीच हाथापाई हुई। पुलिस को अधिवक्ताओं की ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  अग्निवीर जीडी भर्ती पूरी, बारिश में मुजफ्फरनगर के युवाओं ने दिखाया जोश

Also Read This

सीएम योगी की मुजफ्फरनगर सभा में गठबंधन का सियासी तड़का

केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी से कार्यक्रम को मिला राजनीतिक रंग, रालोद में भी बना उत्साह, बुधवार को जिलाध्यख संजय राठी ने बुलाई बड़ी बैठक मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा अब महज सरकारी कार्यक्रम न रहकर राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो गई है। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के भी इस प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने से यह आयोजन भाजपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त ताकत का प्रदर्शन बनेगा। मंगलवार की सुबह गांधीनगर स्थित अपने आवास पर मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री

Read More »