वैष्णो देवी हादसे में मारे गए मासूम भाइयों का घर बनवाएंगे कादिर राणा

दक्षिणी रामपुरी पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल, अनंत-दीपेश के जर्जर घर को बनाने का दिया भरोसा, कादिर देंगे 50 हजार और एक कुंतल सरिया

मुजफ्फरनगर। शहर दक्षिणी रामपुरी मोहल्ले में वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हुए लैंडस्लाइड हादसे में दो मासूम सगे भाई अनंत (9) और दीपेश (8) सहित पांच श्रद्धालुओं की मौत हो जाने से गहरे शोक का वातावरण बना हुआ है। इस दर्दनाक हादसे से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है। शोक संतप्त परिवारों से मिलने के लिए नेताओं का आना जाना लगा हुआ है, सभी मदद का भरोसा दे रहे हैं, मदद अभी तक किसी को नहीं मिली, लेकिन सपा नेता और पूर्व सांसद कादिर राणा जब रामपुरी में पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे तो वो हादसे में मारे गये दो भाइयों दीपेश और अनंत के परिवार की गुरबत देखकर भावुक हो गये। उन्होंने इस परिवार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर में अब ई रिक्शाओं पर पाबंदी का दौर शुरू

जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हुए भूस्खलन ने मुजफ्फरनगर के कई परिवारों को उजाड़ दिया। दक्षिणी रामपुरी मोहल्ले से यात्रा पर गए श्रद्धालुओं में से पांच की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में नौ वर्षीय अनंत और आठ वर्षीय दीपेश, 45 वर्षीय ममतेश, रामवीरी और अंजलि शामिल हैं। इस हादसे ने एक ही मोहल्ले से दो मासूम भाइयों और मां-बेटी समेत पांच जिंदगियां छीन लीं। शनिवार को मृतकों के शव जम्मू से मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मोहल्ले के लोग अब भी इस त्रासदी को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रामपुरी मोहल्ले से 23 श्रद्धालु माता के दर्शन को गए थे। हादसे में 14-15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई का इलाज जम्मू में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

शुक्रवार को सपा नेता और पूर्व सांसद कादिर राणा के नेत्त्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रामुपरी पहुंचा और पीड़ित परिवारों से मिला। पूर्व मंत्री राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और अब्दुल्ला राणा समेत प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। कादिर राणा ने दिवंगत मासूमों अनंत और दीपेश के दादा देशराज से मुलाकात की और भरोसा दिया कि परिवार का टूटा-फूटा घर उनकी मदद से बनवाया जाएगा। उन्होंने इसके लिए 51 हजार रुपये और एक कुंतल सरिया देने की घोषणा की। परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है। अनंत और दीपेश के पिता अजय प्रजापति दिहाड़ी मजदूर हैं और हादसे में उनके दोनों पैरों में चोट आई है, वहीं छोटी बहन पूर्वी भी घायल है। घर की हालत जर्जर होने के कारण परिवार पहले से ही कठिनाइयों का सामना कर रहा था। कादिर राणा की इस घोषणा का पीड़ित परिवारों और कालोनी के लोगों ने भरपूर सराहना के साथ स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय जांच का शिकंजा: मुजफ्फरनगर की 7 पेस्टीसाइड फैक्ट्रियां पर छापा

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में खाना विवाद बना खौफनाक, पति की जीभ कटीसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »