कानपुर: थानाध्यक्ष समेत कई पर डकैती और कब्जे का मुकदमा दर्ज

कानपुर में चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला मुश्किलों में फंस गए हैं। हाईकोर्ट के निर्देश पर मंगलवार को उन्हीं के थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि उन्होंने पुलिस बल और अन्य लोगों के साथ मिलकर एक महिला की जमीन पर जबरन कब्जा किया और तोड़फोड़ कराई।

लालबंगला के चंद्र नगर निवासी महिला ने थानाध्यक्ष समेत तत्कालीन सनिगवां चौकी इंचार्ज अंकित खटाना, एक बिल्डर, धर्मेंद्र यादव और करीब 40 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट कराई है। दर्ज मुकदमे में डकैती, घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट समेत सात धाराएं लगाई गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही, तीन जेसीबी और सात ट्रैक्टर किए जब्त

महिला का कहना है कि उनकी जमीन पर दुकानें बनी हैं और वे नियमित रूप से गृहकर भी अदा करती रही हैं। इस प्लॉट को लेकर सुशील वार्ष्णेय और अभिषेक वार्ष्णेय के साथ 2023 से कोर्ट में मामला चल रहा है। मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। इसके बावजूद 29 मार्च को आरोपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दीवार व मुख्य द्वार गिरा दिया।

इसे भी पढ़ें:  होली पर कर्मचारियों को राहत, 2 से 4 मार्च अवकाश

पीड़िता के अनुसार इस दौरान उनके परिवार के कई सदस्यों से मारपीट की गई, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में चोटें दर्ज नहीं की गईं और उल्टा सभी पर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी गई। संगीता ने यह भी आरोप लगाया कि जमीन पर रखे उनके पति के डेढ़ करोड़ के व्यापारिक सामान और करीब छह लाख के जेवरात गायब कर दिए गए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पगड़ी की लाज बचाने उमड़ा किसानों का सैलाब

मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए, जिसके बाद मंगलवार को एफआईआर लिखी गई।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »