सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

मुजफ्फरनगर जनसभा में मंत्री कपिल देव अग्रवाल का बड़ा बयान, जनपद का नाम परिवर्तन की उठाई मांग, मुजफ्फरनगर तक मांगी रैपिड रेल

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विकास, कानून व्यवस्था और सांस्कृतिक पहचान जैसे मुद्दों पर जोरदार संबोधन दिया। उन्होंने जहां एक ओर जिले के विकास के लिए रैपिड रेल परियोजना की मांग उठाई, वहीं मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने का प्रस्ताव भी रखा।

मुजफ्फरनगर के मेरठ रोड स्थित नुमाइश ग्राउण्ड में सोमवार को आयोजित वृहद रोजगार मेला एवं जनसभा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी के मंच पर कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री तथा नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन की शुरुआत सीएम योगी और जयंत चौधरी के स्वागत में नारे लगवाकर की। उन्होंने पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी, चरण सिंह तथा पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए भी नारे लगवाये। अपने भाषण में उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को विस्तार से रखा।

इसे भी पढ़ें:  लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पश्चिमी यूपी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और प्रदेश उत्तम प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को लागू कर समाज के हर वर्ग के कल्याण करने के लिए काम होने का दावा किया। साथ ही, जयंत चौधरी के आगमन को जिले के लिए सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला पल बताया। मंत्री अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर में वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय जिले में अपराध और भय का माहौल था, जबकि वर्तमान सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है।

उन्होंने कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन को भी सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि आज जब हम सीएम योगी के साथ अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का अनावरण कर जनसभा स्थल की ओर कार से आ रहे थे तो मैंने बताया कि यही मार्ग कांवड़ यात्रा मार्ग है और यहां पर पूर्व में प्रतिबंध का दौर चलता था, लेकिन आज कांवड़ यात्रा चल रही और डीजे भी बज रहे हैं।
रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आज भी इस रोजगार मेले में केन्द्र और यूपी की भाजपा सरकारों के समन्वय से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं और नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। यूपी में सीएम योगी के नेतृत्व में औद्योगिक निवेश के बढ़ते माहौल का जिक्र करते हुए उन्होंने मुजफ्फरनगर में भी औद्योगिक विकास की सौगात और संभावनाओं को भी रेखांकित किया।

इसे भी पढ़ें:  पालिका हड़तालः कर्मचारियों के धरने पर अध्यक्ष से भिड़ गई महावीरी

उन्होंने शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में मुजफ्फरनगर जनपद में ट्रिपल-सी आईटी जैसे संस्थानों की स्थापना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। किसानों के हितों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि गन्ना मूल्य में वृद्धि की गई है और 400 रुपये प्रति कुंतल का भाव दिया गया। मोरना शुगर मिल के विस्तार के लिए 226 करोड़ रुपये का बड़ा बजट स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा, मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण को भी जल्द शुरू होने वाला बताया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने जिले के नाम परिवर्तन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सीएम योगी सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक बनकर कार्य कर रहे हैं, यूपी में मुगलकालीन कई पहचान को खत्म किया गया और महापुरुषों को सम्मान मिला है। ऐसे में उन्होंने मंच से ही सीएम योगी से मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने की मांग करते हुए कहा कि यह मुगलकानी पहचान मिटाई जानी आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने यहां पर यातायात के सुगम अवसर की मांग भी उठाते हुए कहा कि मेरठ तक रैपिड रेल (आरआरटीएस) परियोजना आ चुकी है, इसको मुजफ्फरनगर तक विस्तारित करने के लिए जनता मांग कर रही है, मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इसके लिए सरकार की ओर से प्रस्ताव केन्द्र को भेजा जाये, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।

Also Read This

सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस विभाग का एक सिपाही भारी नशे की हालत में वहां पहुंच गया। नशे में धुत सिपाही इस कदर बेसुध था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम अपनी वर्दी निकाल दी और जमीन पर लेट गया। इस दौरान उसने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। घटना का वीडियो अब तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की भारी फजीहत हो रही है।       जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर पहुंच

Read More »

सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

ठाणे- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी

Read More »

सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। फेज 2 में कर्मचारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया। फरीदाबाद, पलवल में भी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नोएडा के सेक्टर 58 की कंपनी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, ‘नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने

Read More »

शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की घोषणा के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, कार्यकर्ताओं में रोष, घर पर रहा पुलिस का पहरा मुजफ्फरनगर। किसान-मजदूर संगठनों की गतिविधियों के बीच प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली, जब एक प्रमुख किसान नेता को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद संगठन ने अपनी मांगों को लेकर नया कदम उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को अंबा विहार स्थित उनके आवास पर खालापार थाना पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई

Read More »

भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहा

सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के आवास पर हुआ स्वागत मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के जनपद आगमन पर सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज का युवा रोजगार के अभाव में दिशाहीन होता जा रहा है, और सरकार उसे असली मुद्दों से भटकाकर रील बनाने व दिखाने में उलझाए हुए हैं,युवाओं को रियल

Read More »

पतंगबाजी के विवाद में हिंसक संर्घष, दो युवक गंभीर रूप से घायल

सूजडू में छत पर कहासुनी के बाद घर में बंद कर की गई बेरहमी से पिटाई, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर। छत पर पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो युवकों को कथित तौर पर घर में बंद कर पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे और रिश्तेदार के साथ छत पर पतंग उड़ा रहे थे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर हमलावर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों युवकों को गंभीर रूप से चोटिल किया गया

Read More »