वैष्णो देवी हादसाः तीन घरों से उठी छह अर्थियां, रो पड़ा पूरा शहर

कटरा भूस्खलन में मारे गए मुजफ्फरनगर के सात तीर्थयात्रियों की अर्थियां, गमगीन परिजन और शोकसभा का माहौल
कटरा भूस्खलन में मारे गए मुजफ्फरनगर के सात तीर्थयात्रियों की अर्थियां, गमगीन परिजन और शोकसभा का माहौल

कटरा में हुए भूस्खलन में मुजफ्फरनगर में चार परिवारों के सात तीर्थयात्रियों की मौत से छाया शोक

चार दिन बाद ताबूत में लौटे पोतों के शव देखकर बिलख पड़े दादा, मां से लिपटकर बेतहाशा रोई बेटियां

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी की यात्रा पर गये प्रजापति समाज के 23 लोगों के साथ हुए हादसे की एक भयावह तस्वीर शनिवार को सामने आई। शहर के दक्षिणी रामपुरी में तीन घरों से जब छह तीर्थयात्रियों की अर्थियां लोगों के कंधों के सहारे उठी तो पूरा शहर ही गमगीन नजर आया। परिजनों में कोहराम था और हर आंख नम तथा दिल इन परिवारों के विलाप को देखकर भावुक हो गया था। बेहद गमगीन माहौल में सभी छह लोगों का हजारों लोगों की मौजूदगी में शहर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के लोगों ने पहुंचकर मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त कर परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटने का प्रयास किया और संकट की इस घड़ी में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कम्पनी बाग में हरे पेड़ों के कटान का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हादसे में मारे गए सात तीर्थयात्रियों की अर्थियों को कंधा देते लोग

जम्मू कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी पर इस बार आई आपदा ने मुजफ्फरनगर के कई परिवारों को जीवन भर का एक दर्द दे दिया। वैष्णो देवी पर 26 अगस्त के दिन हुए भूस्खलन में इस जिले के सात तीर्थयात्रियों की मौत होने की खबर अब तक आ चुकी है। अभी वहां पर कई लोग लापता हैं और कई गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। परिजन चाहकर भी उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। शनिवार को इस आपदा का एक भयावह चेहरा एक बार फिर से ताजा हुआ, जब शहर के मौहल्ला दक्षिणी रामपुरी में डबल टंकी रोड पर रहने वाले प्रजापति समाज के तीन परिवारों के छह तीर्थयात्रियों के शव घरों में पहुंचे।


दक्षिणी रामपुरी निवासी 55 वर्षीय धर्मवीर सिंह चार परिवारों के 23 लोगों के साथ 25 अगस्त को जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन से माता वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए निकले थे। इस दल में 12 बच्चे भी शामिल थे। ये लोग 26 अगस्त को अर्धकुमारी से माता धाम पहुंचने के लिए चढ़ाई कर ही रहे थे कि अचानक भूस्खलन हो जाने से पानी के साथ मलबा नीचे आ गया। इसमें न जाने कितने तीर्थयात्री दब गये। इसी में धर्मवीर के साथ गये दल के लोग भी शामिल रहे। इस दल में शामिल रहे दो मासूम भाई अनंत कुमार (10) और दीपेश कुमार उर्फ डमरू (8) पुत्रगण अजय प्रजापति, रामबीरी देवी (49) पत्नी इन्द्रपाल प्रजापति, अंजलि (22) पुत्री इन्द्रपाल प्रजापति, मन्तेश उर्फ ममता (43) पत्नी रविन्द्र सिंह, आकांक्षा (16) पुत्री रविन्द्र सिंह की मौत हो गई। बुधवार की देर रात करीब 11 बजे धर्मवीर ने ही अस्पताल से फोन कर मुजफ्फरनगर में इसकी सूचना दी। हादसे के चार दिन बाद शनिवार की सुबह करीब छह बजे सभी छह मृतक तीर्थयात्रियों के शव दक्षिणी रामपुरी पहुंचे तो कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

दादा देशराज प्रजापति अपने मासूम पोतों के शवों से लिपटकर बिलख पड़ा तो रामबीरी और मन्तेश की बेटियां अपनी माताओं और बहनों के शवों पर विलाप करती रही। पूरा मौहल्ला इस गम में शामिल रहा। यहां से करीब साढ़े सात बजे रविन्द्र, इन्द्रपाल और देशराज के घरों से छह तीर्थयात्रियों की अर्थियां उठी तो पूरा शहर ही रो पड़ा। अर्थियों के पीछे तक परिजन भागते रहे। हर आंख नम नजर आई। इसके बाद सभी छह शवों को काली नदी रोड स्थित शहर श्मशान घाट ले जाया गया। यहां पर बेहद गमगीन वातावरण में रविन्द्र सिंह और इन्द्रपाल ने अपनी पत्नियों और बेटियों की चिताओं को मुखाग्नि दी तो वहीं बुजुर्ग देशराज ने अपने हाथों से बाल शव गृह में मासूम अनंत और दीपेश के शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया। सोमवार को सुबह परिजन फिर से श्मशान घाट जाकर विसर्जन के लिए चिताओं की राख से मृतकों की अस्थियां एकत्रित करेंगे। प्रजापति समाज के लोग सभी छह मृतकों की एक साथ ही रस्म तेरहवीं करने पर विचार कर रहे हैं।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कम्पनी बाग में हरे पेड़ों के कटान

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  75 साल के बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से रचाई शादी…सगरू राम की सुहागरात बनी आखिरी रातफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  75 साल के बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से रचाई शादी…सगरू राम की सुहागरात बनी आखिरी रातइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहरामलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »