हुसैनपुर कांड में खाकी निकली दागदारः दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

एसएसपी संजय वर्मा ने की सख्त कार्रवाई, प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए, एसपी देहात आदित्य बंसल कर रहे विस्तृत जांच

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के चर्चित हुसैनपुर कांड ने जिले की पुलिस व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक के वायरल वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोपों ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवालों की झड़ी लगा दी। मामले की जांच में पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां में हुए युवक के आत्मदाह के प्रयास के कांड में आरोपों की आंच पुलिस विभाग तक पहुंची तो कई सवाल उठ खड़े हुए। इन सवालों और खाकी पर लग रहे उत्पीड़न, रिश्वतखोरी और गुंडागर्दी जैसे आरोपों पर एसएसपी संजय वर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी उपनिरीक्षक राम अवतार के साथ ही सिपाही भूपेंद्र सिंह और विकास कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई एसपी देहात आदित्य बंसल की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं।
बता दें कि घटना 19 नवंबर की है, जब बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां निवासी अनस पुत्र मुरसलीन ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसे अनस को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के अगले दिन बृहस्पतिवार को अनस का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस उसे पांच लाख रुपये देने के लिए दबाव बना रही थी। उसके अनुसार, 50 हजार रुपये उसको छोड़ने के नाम पर ले लिए गए थे और शेष रकम न देने पर पुलिस उसे फर्जी कार्रवाई में फंसाने तथा पैर में गोली मारने की धमकी दे रही थी। इसी कथित उत्पीड़न के चलते उसने आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठा लिया।
वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी संजय वर्मा ने तत्काल मामले की जांच एसपी देहात आदित्य बंसल को सौंपी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि अनस गांव लुहसाना में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। कुछ दिन पहले पुलिस ने चोरी के एक मामले में उसके परिचित लोनी निवासी एक युवक को पकड़ा था, इस युवक का अनस की दुकान पर आना-जाना था, जिसके बाद पूछताछ के लिए अनस को भी पुलिस चौकी ले जाया गया था। हालांकि अपर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर बाद में उसे छोड़ दिया गया। अनस ने अपनी वीडियो में आरोप लगाये थे कि पुलिस कर्मियों ने चौकी में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया और पिटाई भी की गई, जिससे वो आहत था।
वहीं, घटना के एक दिन बाद अनस के पिता मुरसलीन का भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने बेटे के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अनस मानसिक तनाव में था और किसी के बहकावे में आकर उसने झूठे आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस द्वारा किसी प्रकार के दबाव या दुर्व्यवहार से इनकार किया। लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। हालांकि इसके उलट एसपी देहात की जांच रिपोर्ट में पुलिस कर्मियों की कार्यशैली संदिग्ध पाई गई। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब कर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कई तथ्य ऐसे सामने आए हैं जो अनस के दावों की पुष्टि करते हैं। माना जा रहा है कि कुछ पुलिस कर्मियों ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए अनस पर अनावश्यक दबाव बनाया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया और आत्मदाह की कोशिश की। एसएसपी संजय वर्मा ने साफ कहा है कि विभाग में किसी भी स्तर पर बदसलूकी, दबाव या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  छद्म वेशधारी तीन संदिग्ध युवक फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़े

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसाइटी के नवनिर्मित

Read More »