गणपति धाम में धूमधाम से मनाया जायेगा खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव

फूलों की होली, निशान यात्रा, भव्य संकीर्तन और द्वादशी भंडारे के साथ पांच दिन होगा गुणगान, 27 फरवरी को प्रातः 9 बजे एकादशी निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होगी

मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति धाम मंदिर में भगवान खाटू श्याम का पांच दिवसीय फाल्गुन उत्सव 24 से 28 फरवरी 2026 तक हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। श्री गणपति धाम मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में फूलों की होली, चंग धमाल, श्याम नाम की मेहंदी, एकादशी निशान यात्रा, भव्य संकीर्तन तथा द्वादशी भंडारे जैसे विविध कार्यक्रम होंगे। मंदिर प्रांगण को विशेष रूप से सजाया जा रहा है और मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
श्री गणपति धाम मंदिर में पदाधिकारियों ने बताया कि मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को सायं 7 बजे भगवान के समक्ष फूलों की होली का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम मंदिर समिति के सहयोग से संपन्न कराया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु पुष्प वर्षा के साथ भक्तिमय वातावरण में सहभागिता करेंगे। बुधवार, 25 फरवरी को सायं 7 बजे मंदिर प्रांगण में चंग धमाल का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध भजन गायक महेश परमार भक्तों को भजनों से सराबोर करेंगे। बृहस्पतिवार, 26 फरवरी को सायं 6 बजे मंदिर परिसर में ‘श्याम नाम की मेहंदी कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु हाथों में श्याम नाम की मेहंदी रचाकर अपनी आस्था व्यक्त करेंगे।
शुक्रवार, 27 फरवरी को प्रातः 9 बजे एकादशी निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होगी। यात्रा शिव चौक से झांसी रानी चौक, टाउन हॉल रोड, मदन स्वीट्स, भोपा पुल, गौशाला, पीठ बाजार, बिंदल बाजार, स्वीट्स कॉर्नर होते हुए जाखाना रोड मार्ग से मंदिर पहुंचेगी। उसी दिन रात्रि 7 बजे से एकादशी पर भव्य संकीर्तन का आयोजन होगा, जो मंगला आरती तक चलेगा। इस संकीर्तन में वृंदावन धाम के गुजबिजारी दास तथा जयपुर के मुकेश बागन मुख्य भजन गायक के रूप में उपस्थित रहेंगे। स्थानीय भजन गायकों द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी। शनिवार, 28 फरवरी को रात्रि 7 बजे मंदिर प्रांगण में बधाई उत्सव आयोजित होगा। इसके उपरांत द्वादशी भंडारे के साथ पांच दिवसीय उत्सव का समापन किया जाएगा। उत्सव के दौरान 24 से 28 फरवरी तक मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन भी किया जाएगा। बच्चों के झूले, विभिन्न प्रकार की दुकानें और आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। बंगाली कारीगरों द्वारा मंदिर परिसर को भव्य और नयनाभिराम स्वरूप दिया जा रहा है, जो जिलेवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम आयोजन की जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से दी गई। इस दौरान ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें बोना क्रॉसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जे.पी. गोयल, कैलाश चंद ज्ञानी, सोमप्रकाश, पवन सिंघल, बिजेंद्र कुमार राणा, विनोद राठी, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, नवनीत गुप्ता, रजत गोयल, अमित गोयल, नवीन अग्रवाल, रजत राठी, अंकित अग्रवाल, यश गर्ग, चुषार गर्ग, अतुल अरोड़ा, राहुल श्याम प्रेमी, शुभम तायल सहित गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर परिवार के समस्त सदस्य मौजूद रहे। ट्रस्ट समिति ने नगर की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें और उत्सव को सफल बनाएं।

इसे भी पढ़ें:  नई मंडी में श्रीराम कथा का शुभारंभ, विजय कौशल महाराज ने किया प्रवचन

Also Read This

मुजफ्फरनगर-टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल-2 का हुआ भव्य आगाज

मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने किया उद्घाटन, 12 टीमें दिखाएंगी दमखम, 13 मार्च को होगा खिताबी मुकाबला मुजफ्फरनगर। जिले में सोमवार को बहुप्रतीक्षित मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीग-2 का भव्य शुभारंभ खेल उत्साह और दर्शकों की तालियों के बीच हुआ। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में सहारनपुर मंडल आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर टी-20 प्रारूप की इस क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आगाज के साथ ही जिले में खेल महोत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लीग का आयोजन

Read More »

खतौली में धूमधाम से मनाया गया चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक

खतौली स्थित श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर पिसनोपाडा में चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक पिछले दस वर्षों की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी अत्यंत भव्य और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भक्ति और श्रद्धा का परिचय दिया। मुजफ्फरनगर से पधारे पंडित मधुबन शास्त्री के सान्निध्य में संगीतमय और भक्तिमय विधान का आयोजन किया गया, जिसमें पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिया।  कार्यक्रम में विधान आमंत्रणकर्ता के रूप में राजीव जैन प्रेम विहार मुजफ्फरनगर परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसे भी पढ़ें:  गन्ना वाहनों की ओवरलोडिंग पर सख्त हुआ प्रशासन, एसपी ने बैठक कर दिए सख्त निर्देशमंडप उद्घाटन

Read More »

मुजफ्फरनगर भ्रष्टाचार मामला: दो पुलिसकर्मी निलंबित

मुजफ्फरनगर भ्रष्टाचार मामला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। फुगाना थाना क्षेत्र के सराय चौकी में सामने आए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद चौकी प्रभारी रजत चौधरी और हेड कांस्टेबल विनीत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और प्राथमिक जांच में भ्रष्टाचार के संकेत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि विभाग में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे भी पढ़ें:  गन्ना वाहनों की ओवरलोडिंग पर सख्त

Read More »