कानपुर- यूपी के कानपुर जिले में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में यू-ट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दरोगा फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, थानेदार को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा पर भी दरिंदगी में शामिल होने का आरोप है। कानपुर के सचेंडी में 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी यू-ट्यूबर शिवबरन यादव को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी उपनिरीक्षक अमित मौर्य की तलाश जारी है। सोमवार रात हुई दरिंदगी की वारदात में इस्तेमाल की गई दरोगा की स्कॉर्पियो बरामद हो गई है। डीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह के सामने पीड़िता ने यू-ट्यूबर और दरोगा को आरोपी बताया, जिस पर पॉक्सो और सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गई। मामले में पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया, वहीं डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी को डीसीपी हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है,

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,





