खुब्बापुर जंगल में फिर बिजली लाइन चोरी से किसानों में गुस्सा

मुज़फ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खुब्बापुर के जंगल से शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने तीन विद्युत खंभों की लाइन काटकर चोरी कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह किसानों को खेतों पर पहुंचने के बाद हुई। चोरी का पता चलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने तुरंत पुलिस व बिजली विभाग को सूचित किया।

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने किया फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण

सूचना मिलते ही राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी प्रभारी अमित चौधरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही को भी जिम्मेदार ठहराया।

गौरतलब है कि यह पहली वारदात नहीं है। लगभग 15 दिन पहले भी इसी क्षेत्र से चार खंभों की लाइन चोरी हो चुकी थी। उस समय विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि पुरानी चोरी की एफआईआर महज दो दिन पहले दर्ज की गई, जबकि घटना आधा महीना पुरानी थी।

इसे भी पढ़ें:  अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा खतौली द्वारा श्रावणी पर्व व मेधावी छात्र सम्मान समारोह की तैयारी शुरू

हाल ही में छपार थाना क्षेत्र में पकड़े गए दो चोरों ने पूछताछ में खुब्बापुर लाइन चोरी की वारदात को कबूल किया था। इसके बावजूद शनिवार रात दोबारा हुई चोरी ने पुलिस और बिजली विभाग की सुरक्षा व सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »