किश्तवाड़ के बर्फीले पहाड़ों में आतंकी ‘मिनी किला’ ध्वस्त, जैश का गुप्त नेटवर्क बेनकाब

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक बेहद संगठित और लंबे समय से सक्रिय ठिकाने का पर्दाफाश किया है। करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर बना यह बंकर किसी साधारण छिपने की जगह नहीं, बल्कि पत्थरों से बना एक ऐसा फोर्टिफाइड ठिकाना था, जहां आतंकी महीनों तक बिना बाहर निकले रह सकते थे।

अंदर मिला ऐसा इंतजाम, जिसने चौंका दिया

सुरक्षा बलों को बंकर के भीतर से बड़ी मात्रा में राशन और रोजमर्रा की जरूरतों का सामान मिला है। इसमें दर्जनों मैगी पैकेट, उच्च गुणवत्ता का बासमती चावल, सब्ज़ियां, कई तरह के मसाले, अनाज, कुकिंग गैस सिलेंडर और ईंधन के लिए सूखी लकड़ी शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामला: अस्पताल में मेडिकल रिपोर्ट बदलने का था दबाव, रिश्तेदारों ने लगाए गंभीर आरोप

यह साफ संकेत है कि आतंकी इस इलाके में लंबे समय तक ठहरने और लगातार गतिविधियां चलाने की तैयारी में थे।

मिनी-किले जैसा बंकर, कई गुप्त रास्ते

अधिकारियों के मुताबिक, यह बंकर बड़े-बड़े पत्थरों से इस तरह बनाया गया था कि ऊपर से देखने पर किसी को उसके नीचे मौजूद संरचना का अंदाजा तक नहीं हो सकता था। अंदर रहने, खाना बनाने और छिपने की पूरी व्यवस्था थी, साथ ही कई छुपे हुए प्रवेश और निकास मार्ग बनाए गए थे।

मुठभेड़ में सात जवान घायल, एक शहीद

रविवार दोपहर जब सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया, तो छिपे आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में सात जवान घायल हो गए। इलाज के दौरान हवलदार गजेंद्र सिंह ने वीरगति प्राप्त की। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर जैश का कमांडर सैफुल्लाह और उसका साथी आदिल मौके से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  मिट्टी से बनी ईंटें नहीं होंगी सस्ती, धरी रह गई घर बनाने की उम्मीद?

स्थानीय मदद के बिना संभव नहीं था इतना बड़ा इंतजाम

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इतनी ऊंचाई और दुर्गम इलाके में महीनों का राशन, ईंधन और निर्माण सामग्री पहुंचाना बिना स्थानीय सहयोग के संभव नहीं है। इसी कड़ी में अब ओवरग्राउंड नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है।

अब तक चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

एक साल से इलाके में सक्रिय था आतंकी कमांडर

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जैश का पाकिस्तानी मूल का कमांडर सैफुल्लाह करीब एक साल से अधिक समय से इसी क्षेत्र में सक्रिय था। सुरक्षा बलों का कहना है कि बंकर की बनावट और इंतजाम देखकर साफ है कि आतंकी इस इलाके को स्थायी ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करने की योजना बना चुके थे।

इसे भी पढ़ें:  ISRO ने रचा इतिहास, LVM3 ‘बाहुबली’ से 6100 KG का ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट लॉन्च

ओवरग्राउंड नेटवर्क तोड़ने का अभियान तेज

फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। एजेंसियों का लक्ष्य सिर्फ फरार आतंकियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि उस पूरे नेटवर्क को खत्म करना है, जिसकी मदद से ऐसे गुप्त ठिकाने तैयार किए जाते हैं।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »