कुल्हेडी हत्याकांडः दो हत्यारोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में बुलाकर की थी युवक की हत्या, चरथावल पुलिस ने लोहे का बाट और गमछा बरामद किया

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में हुए एक हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का बाट और गमछा भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि गत 13 अक्टूबर 2025 को ग्राम कुल्हेड़ी निवासी जाबिर हुसैन ने चरथावल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे अब्दुल मुन्तलिब की हत्या गांव कुल्हेडी के ही निवासी साजिद पुत्र अखलाक और सहमान पुत्र इस्तेकार ने कर दी है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 265/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।

इसे भी पढ़ें:  सड़क पर तेज रफ्तार कार ने युवकों को मारी टक्कर, एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी खुसरोपुर मार्ग पर मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की। एसपी सिटी के अनुसार युवक की हत्या करने वाले लोगों ने बताया कि रंजिश के कारण हत्या की गई। आरोपियों से हुई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक अब्दुल मुन्तलिब और आरोपी सहमान के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। सहमान ने गांव के ही अजिमुस्सान को 50 हजार रुपये उधार दिए थे, जिससे उसने परचून की दुकान शुरू कर दी थी। इस बात को लेकर मुन्तलिब ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि अजिमुस्सान को पैसे न दे क्योंकि वह अब उसके साथ काम नहीं करेगा।
कुछ समय पहले मोटरसाइकिल की हल्की टक्कर को लेकर दोनों में कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद मुन्तलिब ने सहमान को डराने के लिए कुछ लड़कों को भेजा था, जिससे वह और अधिक आक्रोशित हो गया। सहमान ने साजिद के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 13 अक्टूबर को सहमान ने मुन्तलिब को फोन कर दुकान पर बुलाया, गमछे से गला दबाया और साजिद ने लोहे के बाट से सिर पर वार कर हत्या कर दी। दोनों उसे मरा समझकर शव को बेसन के कट्टे में भरने के बाद फरार हो गए थे। गिरफ्तारी के समय वे जनपद से भागने की फिराक में थे। इनके कब्जे से गमछा और लोहे का बाट बरामद कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह, निरीक्षक (अपराध) जय किशोर, उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह और कांस्टेबल पवन कुमार व कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  उज्ज्वल आत्मदाह प्रकरणः धाराएं छिपाकर बेल लेने का प्रयास, अब 29 नवंबर को सुनवाई

Also Read This

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे। उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले

Read More »

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  यूपी शीतकालीन अवकाश: 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक सभी स्कूल बंद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन

Read More »