बुढ़ाना में लव जिहादः रामविलास की पार्टी के नेता ने दलित युवती को भगाकर कर लिया निकाह

स्वामी यशवीर महाराज ने दी थी आंदोलन की चेतावनी, पुलिस ने मध्य प्रदेश में बरामद की लड़की, आरोपी भी दबोचा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में एक दलित युवती के मुस्लिम युवक से कथित निकाह के मामले ने क्षेत्र का माहौल गर्मा दिया है। परिजनों की शिकायत और सामाजिक संगठनों की सक्रियता के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए युवती को मध्य प्रदेश के जबलपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं आरोपी युवक शादाब और उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
बुढ़ाना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी सखावतपुर में एक दलित परिवार की नाबालिग पुत्री के गायब होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को गांव के ही मुस्लिम युवक शादाब ने बहला-फुसलाकर भगा लिया और उससे जबरन निकाह कर लिया है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी होने पर मामला तूल पकड़ गया। इसी बीच योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर घटना की निंदा की और इसे लव जिहाद का मामला बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस चेतावनी के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई तेज कर दी।
रविवार रात बुढ़ाना पुलिस की दो टीमों ने मध्य प्रदेश के जबलपुर से युवती को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी युवक शादाब को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, शादाब पहले से विवाहित है और उसके चार बच्चे हैं। सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि वादी राहुल कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। युवती की बरामदगी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता प्राप्त की। युवती को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है। एसएचओ बुढ़ाना इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि आरोपी शादाब और उसके एक साथी की संलिप्तता प्राथमिक जांच में सामने आई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने युवती को नाबालिग बताया है। युवती के भी बयान दर्ज कराये जा रहे हैं। युवती की बरामदगी होने के कारण क्षेत्र में तनाव भी टल गया है। पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
सोशल मीडिया पर सक्रिय है आरोपी, करता है राजनीति
मुजफ्फरनगर। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी शादाब सोशल मीडिया पर शादाब ठाकुर नाम से सक्रिय रहता है और खुद को डॉक्टर बताता है। वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का स्थानीय पदाधिकारी भी बताया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जैन एकता क्रांतिकारी मंच युवा मोर्चा ने उठाई खतौली से हस्तिनापुर के लिए बस सेवा की मांग

पुलिस ने उसके सोशल मीडिया खातों की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवती को फुसलाने में किसी और की भूमिका थी या नहीं। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि यह घटना सामाजिक संतुलन को बिगाड़ने वाली है और इस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने धर्मांतरण और निकाह करवाने वाले मौलवी की भी जांच की मांग की है। स्वामी ने कहा कि अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2025-26 में किया शानदार प्रदर्शन

बुढ़ाना क्षेत्र में लव जिहाद का सिंडीकेट काम कर रहाः स्वामी यशवीर

बुढ़ाना क्षेत्र के गंाव गढ़ी सखावतपुर में दलित युवती को गैर सम्प्रदाय के युवक द्वारा भगाकर ले जाने और उसका धर्मान्तरण कराकर निकाह करने के आरोपों के बीच स्वामी यशवीर की सक्रियता ने पुलिस पर दबाव बनाया। स्वामी यशवीर का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कोई सिंडिकेट ही है और खास तौर पर बुढाना में लव जिहाद को लेकर काम कर रहा है।

उनका कहना है कि मेरी जानकारी के अनुसार पिछले 6 महीने में बुढ़ाना थाना क्षेत्र के हुसैनपुर से दलित लड़की को मुस्लिम समाज का लड़का ले गया था, उसे पंजाब से बरामद किया गया। बुढ़ाना के मंदवाड़ा से कश्यप समाज की लड़की को मुस्लिम समाज का लड़का ले गया था, उसे केरल से पुलिस ने बरामद किया और अब गढ़ी सखावत पुर से दलित समाज की लड़की के साथ मुस्लिम लड़का जबलपुर मध्य प्रदेश से बरामद किया गया है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इन मामलों की गहरी जांच कराये जाने की भी मांग की है। इन तीनों ही मामलों में पुलिस की सक्रियता और खासतौर से उप निरीक्षक ललित कसाना की कार्यप्रणाली को भी सराहा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  खाद संकटः राकेश टिकैत ने सरकारों पर साधा निशाना, कहा-पूरे देश का किसान लाइन में खड़ा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  सठला गांव में दलितों को शिव मंदिर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सठला गांव में दलितों को शिव मंदिर निर्माण से रोकने पर तनाव पनपाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ में 5 शातिर गौकश गिरफ्तार, 3 को लगी गोलीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  District Bar Association Muzaffarnagar के राउंड 12 में बड़ा उलटफेर! अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्करलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन

Read More »