लखनऊ: सपा कार्यालय के बाहर युवक ने लगाई आग, हालत गंभीर

लखनऊ में बुधवार दोपहर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक जेब में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा और अचानक खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। लोगों ने तुरंत कंबल डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक युवक लगभग 80% तक झुलस चुका था।

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-बेटे ने फावड़े से काटकर की मां की नृशंस हत्या, पुलिस को भी पीटा

पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को ई-रिक्शा के जरिए सिविल अस्पताल पहुँचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित का पूरा शरीर जल गया है और जरूरत पड़ने पर उसे केजीएमयू रेफर किया जाएगा।

युवक की पहचान और आरोप

झुलसे व्यक्ति की पहचान अलीगढ़ निवासी योगेंद्र उर्फ बॉबी (48) के रूप में हुई है। योगेंद्र ने अस्पताल में बताया कि उसके तीन भाइयों ने उसकी 6 लाख रुपये की रकम हड़प ली है और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। उसने आरोप लगाया कि बहन के साथ बदसलूकी की एफआईआर तक पुलिस ने दर्ज नहीं की।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम ने ईओ, जेई और शिकायतकर्ताओं को किया तलब

योगेंद्र ने यह भी कहा कि उसने सपा कार्यालय के बाहर आत्मदाह इसलिए किया क्योंकि सपा विधायक शमीम अहमद के भाई उस पर दबाव बना रहे हैं और उसका घर हड़पना चाहते हैं। उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से भी कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR LOKSABHA-मंत्री संजीव, हरेन्द्र और दारा सिंह मैदान में उतरे

अखिलेश यादव का बयान

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा,

“भाजपा सरकार की नाइंसाफी और लापरवाही की वजह से एक युवक को आत्मदाह जैसा कदम उठाना पड़ा। सरकार को घायल युवक का बेहतर इलाज कराना चाहिए और उसे न्याय दिलाना चाहिए।”

Also Read This

रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप में निशुल्क दवा वितरण

रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप के तहत आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को भगवंती सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में व्यापक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स द्वारा लगभग 700 छात्राओं की विभिन्न जांच की गई और आवश्यकता होने पर निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। क्लब द्वारा दी गई बस सुविधाओं का उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेज की टीम विद्यालय पहुंची और सुव्यवस्थित ढंग से जांच प्रक्रिया संपन्न की। इसे भी पढ़ें:  धनतेरस से पहले IRCTC की वेबसाइट और ऐप ठप, टिकट बुकिंग ठप होने से यात्रियों में नाराज़गीमेडिकल कैंप के दौरान छात्राओं को सेल्फ हाइजीन पर ज्ञानवर्धक

Read More »

संजय वालिया आय से अधिक संपत्ति जांच में बड़ा खुलासा!

सहारनपुर में संजय वालिया आय से अधिक संपत्ति जांच के तहत मंगलवार सुबह विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम ने सुबह करीब 7:00 बजे पहुंचकर ग्राम विकास अधिकारी संजय वालिया के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। विजिलेंस की टीम अधिकारी के आवास और उनके प्रॉपर्टी कार्यालय में दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से चल रही इस कार्रवाई के दौरान बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-बेटे ने फावड़े से काटकर की मां की नृशंस हत्या, पुलिस को भी पीटाचौंकाने

Read More »

उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन खुदकुशी, आधा घंटा रुकी मेट्रो

उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन खुदकुशी की घटना से मंगलवार सुबह दिल्ली मेट्रो में अफरा-तफरी मच गई। 45 वर्षीय महाराज सिंह ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद द्वारका से नोएडा और वैशाली रूट पर करीब आधे घंटे तक मेट्रो सेवा प्रभावित रही। मृतक की पहचान करोली राजस्थान निवासी महाराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  शामली में 200 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेशमेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार

Read More »

आईजीआरएस समीक्षा बैठक मेरठ: लंबित शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई

मेरठ। विकास भवन सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक मेरठ में जिलाधिकारी वीके. सिंह ने लंबित शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित एवं निस्तारित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश भी जारी किए गए। इसे भी पढ़ें:  शामली में 200 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेशआईजीआरएस समीक्षा बैठक मेरठ: गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का

Read More »

पश्चिम बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

पश्चिम बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। अदालत ने कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पत्र का संज्ञान लेते हुए न्यायिक प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए हैं। यह मामला करीब 80 लाख लोगों के दावों और आपत्तियों से जुड़ा है। कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत पत्र में बताया गया था कि 250 जिला न्यायाधीशों को दावों और आपत्तियों की सुनवाई पूरी करने में लगभग 80 दिन लग सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को सिविल जजों की तैनाती की अनुमति प्रदान की है। इसका उद्देश्य दावों और आपत्तियों की सुनवाई को समयबद्ध तरीके से

Read More »

मुजफ्फरनगर सड़क हादसा: कांवड़ पटरी पर 2 मौतें

मुजफ्फरनगर सड़क हादसा में कांवड़ पटरी मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं,  महिला मजदूर और बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है। इसे भी पढ़ें:  3 जुलाई को नगर में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्राक्या है पूरा मामला? मुजफ्फरनगर के रतनपुर थाना क्षेत्र में स्थित कांवड़ पटरी मार्ग पर यह हादसा हुआ। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नहर पटरी मार्ग पर लंबे समय से ओवरलोड और भारी ट्रकों की तेज रफ्तार आवाजाही जारी है। हालांकि, लोगों का कहना

Read More »