महर्षि वाल्मीकि का जीवन समावेशी और प्रेरणादायकः राकेश टिकैत

भाकियू प्रवक्ता ने अपने आवास पर मनाया वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस, समाज से किया वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने का आह्नान

मुजफ्फरनगर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने अपने सरकूलर रोड स्थित आवास पर भगवान वाल्मीकि को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सामाजिक समरसता, न्याय और सच्चाई के लिए समर्पित था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व समर्थक भी मौजूद रहे।
राकेश टिकैत ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल रामायण के रचयिता हैं, बल्कि वे समाज में व्याप्त असमानताओं को तोड़कर ज्ञान, शिक्षा और नैतिकता के प्रतीक बने। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन इस बात का प्रमाण है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे उसकी पृष्ठभूमि कैसी भी हो, आत्मज्ञान और परिश्रम के बल पर महानता की ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है। आज समाज को महर्षि वाल्मीकि के विचारों की पहले से कहीं अधिक ज़रूरत है। उन्होंने दिखाया कि हर व्यक्ति में अच्छाई की सम्भावना होती है।

इसे भी पढ़ें:  महिला को सम्मोहित कर जेवर उड़ाने वाला कालनेमि बलदेव गिरफ्तार

कहा कि वर्तमान समय में जब समाज अनेक स्तरों पर बँटा हुआ है, तब वाल्मीकि जी का दर्शन अखंड भारत की संकल्पना को सशक्त करता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे वाल्मीकि जी के आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करें। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित भाकियू पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महिला सर्जन के खिलाफ जिला अस्पताल में हड़ताल

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »