महाशिवरात्रिः आत्मजागृति का दिव्य संदेश देने वाला दिनः जयंती दीदी

ब्रह्मकुमारीज के बामनहेरी सेवा केंद्र पर आध्यात्मिक गरिमा के साथ मना महाशिवरात्रि का पर्व

मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बामनहेरी सेवा केंद्र पर महाशिवरात्रि पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रातःकाल बामनहेरी गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों, माताओं, युवाओं एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा सेवा केंद्र से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः केंद्र पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान आध्यात्मिक संदेशों से युक्त बैनर-पोस्टर एवं शिव महिमा के गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों एवं युवाओं की अनुशासित सहभागिता ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया। शोभायात्रा के उपरांत सेवा केंद्र परिसर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शिव स्तुति से हुआ।

इसे भी पढ़ें:  नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व ने विश्व में बढ़ाया भारत का मानः निशंक

केशवपुरी सेवा केंद्र की इंचार्ज राजयोगिनी बी.के. जयंती दीदी ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मजागृति और आत्मपरिवर्तन का दिव्य संदेश देता है। उन्होंने बताया कि ‘शिव’ का अर्थ है कल्याणकारी और ‘रात्रि’ अज्ञान के अंधकार का प्रतीक है। अतः महाशिवरात्रि वह शुभ रात्रि है जब आत्मा अज्ञान के अंधकार से निकलकर परमात्मा शिव के ज्ञान-प्रकाश में प्रवेश करती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि परमपिता शिव निराकार, ज्योतिर्बिंदु स्वरूप परमात्मा हैं, जो कलियुग के अंधकार में ज्ञान का प्रकाश फैलाकर मानव जीवन को पवित्र बनाने का कार्य करते हैं। राजयोग के अभ्यास द्वारा मनुष्य अपने भीतर शांति, प्रेम, पवित्रता, शक्ति और आनंद जैसे दिव्य गुणों को विकसित कर सकता है। यही सच्चा जागरण हैकृजब आत्मा अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानकर परमात्मा से जुड़ती है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमार शशांक भाई ने कहा कि महाशिवरात्रि का संदेश है जागो आत्मा, परमात्मा आ चुके हैं। यह पर्व आत्मा से परमात्मा के मिलन, आत्मशुद्धि और दिव्य जीवन की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। मुख्य अतिथि अधिवक्ता एवं समाजसेवी शलभ गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में सकारात्मकता, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिकता को अपनाएं तथा समाज में सद्भावना और भाईचारे का वातावरण निर्मित करें।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डी ए वी इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिवजयंती पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सृष्टि एकेडमी की प्रधानाचार्य वन्दना एवं कथा वाचक आचार्य संजीव शर्मा ने भी ब्रह्मकुमारीज द्वारा समाज को श्रेष्ठ बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। मंच का संचालन नवीन कौशिक ने किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य एवं शिव जयंती का संदेश देने वाली लघु नाटिका का भी आयोजन किया गया। अंत में सभी को ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया तथा विश्व शांति के लिए सामूहिक राजयोग मेडिटेशन कराया गया। पूरे आयोजन के सफल संचालन में बामनहेरी सेवा केंद्र के सभी भाई-बहनों का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गेहूं खरीद के लिए हर दिन 20 किसानों से बात करेंगे प्रभारी

Also Read This

महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रेलवे रोड स्थित शिवमूर्ति पर हुआ जलाभिषेक

खतौली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रेलवे रोड स्थित शिवमूर्ति पर सुबह से ही शिवभक्तों और माता-बहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।भोर होते ही मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा। इसे भी पढ़ें:  GROUND BREAKING CEREMONY-जिले में खुलेंगे औद्योगिक विकास के द्वारश्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक करते रहे। कई श्रद्धालु व्रत रखकर मंदिर पहुंचे और पूरे श्रद्धाभाव से आरती में भाग लिया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर

Read More »

शेखपुरा क्षेत्र में खुला नाला बना खतरा, मंदिर से लौटते समय व्यक्ति 7 फीट गहरे नाले में गिरा

खतौली शेखपुरा क्षेत्र में सफेदा रोड पर स्थित खुले नाले ने एक बार फिर हादसे को जन्म दे दिया। सोमवार तड़के सुबह करीब 5 बजे पूजा कर लौट रहे एक व्यक्ति अंधेरे के कारण नाले में गिर पड़े। करीब एक घंटे तक नाले में फंसे रहने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी व्यक्ति सुबह वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस अपने घर लौट रहे थे। सफेदा रोड पर हलवाई की दुकान के बराबर में शुगर मिल से निकलने वाले पानी का एक नाला खुला पड़ा है। अंधेरा होने के कारण उन्हें नाला दिखाई नहीं दिया और पैर फिसलते ही वह लगभग 7

Read More »

बड़ा सियासी झटका! नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, 15,758 समर्थकों संग अखिलेश के साथ

पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मुस्लिम समाज के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई। नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ 15,758 समर्थकों ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें बड़ी संख्या बसपा पृष्ठभूमि के कार्यकर्ताओं की बताई जा रही है। इसे भी पढ़ें:  खेत पर चारा लेने गई महिला का नदी में मिला शवसपा में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन ने कहा कि वह पार्टी में सबसे जूनियर हैं और सभी नेता उनके वरिष्ठ हैं। उन्होंने अखिलेश यादव की सराहना करते हुए कहा

Read More »

मुजफ्फरनगर-श्री हरिवृन्दावन सिटी में घर-घर कूड़ा संग्रहण सेवा होगी शुरू

नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सेवा प्रदाता कंपनी को तत्काल समाधान के दिए सख्त निर्देश, प्राइवेट रेहडा सफाई कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश मुजफ्फरनगर। शहर की आवासीय कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच श्री हरिवृन्दावन सिटी और सुरेन्द्र नगर में अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सेवा शीघ्र प्रारम्भ की जाएगी। नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी को तत्काल प्रभाव से सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा अभी तक सेवा शुरू नहीं किए जाने के लिए की गई लापरवाही पर नाराजगी भी जताई है। रविवार प्रातः श्री हरिवृन्दावन सिटी सोसायटी के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने पटेलनगर

Read More »