जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं

मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं।

मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और करीब 15 घंटे तक लगातार चलती रही, जिसमें विभाग की टीम ने फैक्ट्री परिसर में मौजूद हर महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेन-देन का बारीकी से परीक्षण किया। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान फैक्ट्री के वित्तीय रिकॉर्ड में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 1 करोड़ 68 लाख रुपये जमा कराए। इतनी बड़ी राशि का तत्काल जमा होना जांच में गड़बड़ियों की गंभीरता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खाली प्लाट में कूड़ा मिला तो मालिक पर पालिका लगायेगी जुर्माना

जांच के दौरान अधिकारियों ने फैक्ट्री के स्टॉक, खरीद-बिक्री के दस्तावेज, ई-वे बिल और जीएसटी रिटर्न का आपस में मिलान किया। इस प्रक्रिया में कई विसंगतियां उजागर होने की बात सामने आई है। टीम ने फैक्ट्री प्रबंधन से विस्तृत पूछताछ भी की और महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं, जिनकी आगे जांच की जाएगी। यह फैक्ट्री जिले की सबसे बड़ी खाद उत्पादन इकाइयों में गिनी जाती है और पूर्व में भी इसका नाम राजनीतिक चर्चाओं में सामने आ चुका है। बताया जाता है कि इस इकाई का संबंध एक बड़े राजनीतिक नेता से जोड़ा जाता रहा है, जबकि दो प्रमुख नेताओं के बीच विवाद में भी इसका उल्लेख हो चुका है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि फैक्ट्री प्रबंधन को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त रहा है।

इसे भी पढ़ें:  आंध्र प्रदेश में बाग का सपना दिखाकर 69.23 लाख की ठगी

जीएसटी एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश चंद दीक्षित ने नयन जागृति को बताया कि शुक्रवार को विभिन्न टीमों का गठन करते हुए जीएसटी चोरी की संभावित स्थिति को जांचने के लिए खाद फैक्ट्री श्रीराम पोटाश जानसठ रोड के साथ ही कई औद्योगिक इकाईयों और व्यापारिक फर्मों पर छापामार कार्रवाई की गई है। इसमें श्रीराम पोटाश में मिली टैक्स चोरी के आधार पर टीम ने कुछ रकम मौके पर ही जमा कराई है, शनिवार को भी यह कार्रवाई जारी है और सोमवार को इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट विभागीय स्तर पर उपलब्ध होगी। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य कारोबारियों में भी विभागीय जांच को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें:  शहर के समग्र विकास के लिए विभागों ने बनाई संयुक्त रणनीति

Also Read This

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »

ममता बनर्जी का दावा, असम चुनाव में बाहर से लोग लाई भाजपा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए असम चुनाव के लिए बाहरी वोटर लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को असम के मतदाताओं पर भरोसा नहीं था, इसलिए बाहर से लोगों को वहां लाया गया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं।” ममता बनर्जी ने यह बयान उत्तर 24 परगना जिले के तेंतुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया। उनका यह हमला ऐसे समय आया है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Read More »

असम के सीएम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, बयान पर जताई नाराजगी

पुतला दहन का प्रयास विफल, सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, विचार गोष्ठी में नेताओं ने भाषा की मर्यादा पर उठाए सवाल मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कैंप कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया और एक विचार गोष्ठी के माध्यम से लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर चर्चा की। इसे भी पढ़ें:  शहर के समग्र विकास के लिए विभागों ने बनाई संयुक्त रणनीतिउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध

Read More »