मेडिकल रेप ने अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई कर सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ने गुरूवार को डीएम कार्यालय पहुंच सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किया। इस दौरान संगठन ने आरोप लगाया कि सरकारी हस्तक्षेप के अभाव में वर्तमान में सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को उनके नियोक्ताओं द्वारा विभिन्न अनुचित श्रम प्रथाओं का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि कई कंपनियां कर्मचारियों का अवैध स्थानांतरण करने के साथ जबरन काम से रोक रही है। इसके साथ बिना ठोस कारण के सेवा समाप्त कर रही है। साथ ही फर्जी आरोप लगाकर कुछ क्षेत्रों में वेतन एवं यात्रा भत्ता रोकने की शिकायत भी सामने आ रही है। एसोसिएशन का आरोप है कि नियोक्ता बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम- 1976 तथा अन्य श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहे है। यूनियन के नेताओं और कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने के लिए झूठी पुलिम शिकायतों के दर्ज कराने की घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है। संगठन ने केंद्र सरकार से प्रमुख मांगें रखी कि चारों नई श्रम संहिताओं को निरस्त कर पूर्ववर्ती श्रम कानूनों, विशेषकर बिक्री संवर्धन कर्मचारी सेवा की शर्ते अधिनियम- 1976 को यथावत लागू रखा जाए। सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की नियुक्ति फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट के तहत की जाए।
कर्मचारियों की छंटनी, अवैध स्थानांतरण एवं सेवा समाप्ति पर रोक लगाई जाए। सभी कर्मचारियों को समय पर पूर्ण वेतन एवं यात्रा भत्ता भी सुनिश्चित किया जाए। 1976 के अधिनियम एवं नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसके साथ एफएमआरएआई के साथ चर्चा करते हुए अधिनियम के तहत स्पष्ट वैधानिक कार्य नियम बनाए जाएं, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से निगरानी, ट्रैकिंग और निजता में हस्तक्षेप पर रोक लगाई जाए। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई कर सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान देवेन्द्र शर्मा, दीपक कौशिक, अमित कुमार, मयंक वशिष्ठ, आशुतोष शर्मा, सचिन गौतम, ऋषभ समेत दर्जनों सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  RAMLEELA-राजा राम चन्द्र का हुआ राजतिलक, अयोध्या में मनी दिवाली

Also Read This

बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

विनोद कुमार का दावा-स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना से उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ, बिजली व्यवस्था हुई सुदृढ़ मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता अनुकूल बन सकेगी। मंगलवार को दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित कार्यालय में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ मीडिया के समक्ष स्मार्ट मीटर को लेकर बनी समस्या, व्यवस्था और सुविधा को लेकर

Read More »

बालाजी जन्मोत्सव शोभायात्रा सनातनी आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का भव्य स्वरूपः कपिल देव

बालाजी जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा को लेकर मंत्री कपिल देव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मुजफ्फरनगर। आगामी 2 अप्रैल मे बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर निकलने वाली देश की सबसे बड़ी एवं भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर आज बालाजी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक मे माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंदिर समिति के संरक्षक भीम सैन कंसल, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट, एक्शन विद्युत, नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सुबह मंत्री कपिल देव ने श्री बालाजी धाम पहुंचकर कथा श्रवण किया और कथा के समापन पर सभी को बधाई दी। वो भजनों पर भक्तों के साथ

Read More »

नालंदा मंदिर भगदड़ ने खोली व्यवस्था की पोल, 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा में नालंदा मंदिर भगदड़ ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। शीतला माता मंदिर में अचानक मची भगदड़ में 8 महिलाओं की दबकर मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है और मंदिर को खाली कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हर मंगलवार को शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है, लेकिन चैत्र के अंतिम मंगलवार होने के कारण इस बार भीड़ असामान्य रूप से ज्यादा थी।  इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। भीड़ के दबाव में कई महिलाएं गिर गईं

Read More »

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर बड़ी टिप्पणी सामने आई है। भारत की खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख विक्रम सूद ने पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह इस प्रक्रिया में सिर्फ बातचीत के लिए जगह दे रहा है और पूरी तरह से अमेरिका के प्रभाव में है। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान किसी सक्रिय कूटनीति में शामिल नहीं है, बल्कि उसकी भूमिका सीमित है। पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने कहा कि पाकिस्तान इस पूरी प्रक्रिया में केवल लॉजिस्टिक सपोर्ट दे रहा है। उन्होंने कहा, “वह सिर्फ एक जगह दे रहा है, न तो वह बातचीत की निगरानी कर रहा है और

Read More »