Home » Muzaffarnagar » वैष्णो देवी हादसे में रामपुरी के पीड़ितों के साथ खड़े हुए मीनाक्षी-गौरव

वैष्णो देवी हादसे में रामपुरी के पीड़ितों के साथ खड़े हुए मीनाक्षी-गौरव

मुजफ्फरनगर। अपनों को अचानक खो देने के गंभीर दर्द से भरी पीड़ादायक घड़ी में संवेदनाएं और मदद को आगे बढ़ने वाले हाथ भी कभी-कभी मरहम बन जाते हैं। वैष्णो देवी यात्रा के दौरान रामपुरी के प्रजापति समाज के छह तीर्थ यात्रियों की असमय मृत्यु ने पूरे जनपद को झकझोर दिया था। इन मासूमों की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि कई परिवारों के सपनों, उम्मीदों और भविष्य पर छाई गहरी कालिख है। इन्हीं बुझे चेहरों में उम्मीद की एक नई लौ लेकर सोमवार को शोकसभा में एक बार फिर पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने उनका न केवल दुख बांटा, बल्कि नइ परिवारों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान उन्होंने तीनों पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। गौरव स्वरूप ने कहा कि इन बच्चों की स्मृति में हम कुछ ऐसा छोड़ना चाहते हैं, जो इस मोहल्ले की पीड़ा को पहचान और सहारा दे सके। गौरव स्वरूप ने आगे भरोसा दिलाया कि हादसे से प्रभावित परिवारों के जो बच्चे शिक्षा में रुचि रखते हैं, उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च वे स्वयं उठाएंगे। साथ ही जो यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं, उनके लिए समुचित और निःशुल्क इलाज की व्यवस्था कराई जाएगी।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इन छह मृतकों में शामिल मासूम भाईयों अनंत और दीपेश की त्रासद मृत्यु ने सबका दिल दहला दिया। उन्होंने इन दोनों बच्चों के घर तक पक्की सड़क बनवाने और सरकारी स्तर पर मुआवजा जल्द दिलवाने का भरोसा दिया। इसके लिए उन्होंने निर्देश दिये तो पता चला कि डूडा की ओर से इस सड़क का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने तत्काल ही हल्का लेखपाल राहुल शर्मा को मौके पर बुलाया और सड़क निर्माण की जानकारी ली। बताया गया कि पालिका और तहसील स्तर से एनओसी डूडा को दी जा चुकी है, जल्द निर्माण शुरू होगा। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि यह सड़क अनंत और दीपेश को समर्पित होगी। इस सड़क के सहारे उनका स्मरण हमारे बीच हमेशा जीवंत रहेगा।

उन्होंने पीड़ित परिवारों की महिलाओं और बच्चों से विशेष रूप से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया कि उनका संघर्ष अकेला नहीं होगा। जो चले गये हैं, उनको नहीं लाया जा सकता है, लेकिन परिवारों के साथ दुख बांटने से हल्का होता है और यह समाज अगर एकजुट हो जाए, तो हर आपदा से पार पाया जा सकता है। रामपुरी के लोगों ने स्वरूप दंपत्ति के इस सहयोग को भावभीनी कृतज्ञता के साथ स्वीकार किया। परिजनों ने आभार सहित कहा कि संकट में यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि नैतिक और सामाजिक समर्थन भी है, जो उनके परिवारों के लिए उम्मीद की एक नई किरण बनकर आया है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, केशव मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाल, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, रजत धीमान, हनी पाल, अर्जुन प्रजापति, रविकांत शर्मा उर्फ काका सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read This

देवबंद में दशलक्षण पर्व के छठे दिन सुगंध दशमी का भव्य आयोजन

देवबंद (सहारनपुर)। दशलक्षण पर्व के छठे दिन मंगलवार को नगर के विभिन्न जैन मंदिरों में सुगंध दशमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सरागवाड़ा में आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के सानिध्य में तत्वार्थ सूत्र विधान के छठे अध्याय के 27 अर्ध चढ़ाए गए। सुबह के समय श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजा, सोलहकरण पूजा और दशलक्षण पूजा संपन्न हुई। श्रीजी की शांति धारा करने का सौभाग्य इस बार सुबोध जैन परिवार को मिला। दोपहर बाद बाहरा स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुगंध दशमी कथा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सरागवाड़ा, कानूनगोयान

Read More »

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश: 3 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद

मुजफ्फरनगर। लगातार हो रही भारी बारिश के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार, 3 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। और पढ़ें– https://nayanjagriti.com/gurugram-rain-traffic-jam-waterlogging-luxury-city/17341 जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के जरिए आदेश जारी किए। ये निर्देश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे और सभी स्कूल प्रबंधन को इन्हें पालन करना अनिवार्य होगा।

Read More »

अफगानिस्तान में फिर भूकंप: 5.3 तीव्रता, रविवार की तबाही के बाद फिर हिली धरती

अफगानिस्तान में मंगलवार शाम दोबारा भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की जानकारी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 रही। झटके स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजकर 59 मिनट पर आए। इसका केंद्र 34.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.68 डिग्री पूर्वी देशांतर पर, करीब 130 किलोमीटर गहराई में स्थित था। फिलहाल शुरुआती रिपोर्ट में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि चूंकि केंद्र धरती की गहराई में था, इसलिए झटकों का असर ज्यादा तेज नहीं हुआ। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले रविवार रात आए 6.0 तीव्रता के भूकंप ने अफगानिस्तान में भारी

Read More »

उत्तराखंड में भारी बारिश: रेड-ऑरेंज अलर्ट, 384 सड़कें बंद और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोग अब भगवान से बारिश रुकने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस मानसून सीजन में भारी तबाही देखने को मिली है। फिलहाल देहरादून और उत्तरकाशी में रेड अलर्ट जबकि कई अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के खतरे को देखते हुए हरिद्वार को छोड़कर सभी जिलों में आज स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, मानसून की विदाई के लिए 15 सितंबर तक इंतजार करना होगा। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसून कमजोर पड़

Read More »

मराठा आरक्षण आंदोलन में बड़ी जीत: मनोज जरांगे के संघर्ष के बाद सरकार ने जारी किया हैदराबाद गजट

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन आखिरकार रंग लाया। लंबे समय से संघर्ष कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे और उनके समर्थकों को बड़ी जीत मिली है। राज्य सरकार ने आखिरकार हैदराबाद गजट जारी कर दिया है, जिससे मराठा समाज के लिए आरक्षण का रास्ता खुल गया है। मराठा आरक्षण की जंग आसान नहीं थी। मनोज जरांगे ने इस मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन किए और समाज के हक की लड़ाई लड़ी। 2021 में उन्होंने पिंपलगांव में 90 दिनों तक आंदोलन चलाया था। इसके बाद अगस्त 2023 में जालना में हुए उनके आमरण अनशन ने पूरे राज्य का ध्यान खींचा। उस समय

Read More »

मेरठ-करनाल हाइवे पर भूनी टोल प्लाजा विवाद: 180 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

मेरठ-करनाल हाइवे स्थित भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल से हुई मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने टोल पर जमकर हंगामा किया था। अब टोल कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने 180 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 18 अगस्त की घटना के दौरान गुस्साई भीड़ ने टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की। बैरियर बूम, सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर सिस्टम, एलसीडी डिस्प्ले और रीडिंग सेंसर को नुकसान पहुँचाया गया। यहां तक कि कंट्रोल रूम में घुसकर एसी, कंप्यूटर, फर्नीचर और अन्य उपकरणों को भी तोड़ा गया। इस बवाल के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात

Read More »