एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संस्कृति, इतिहास तथा राष्ट्रीय नायकों के प्रति जागरूकता का परिचय दिया

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार का दिन ज्ञान और संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा, आज विद्यालय परिसर में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का भव्य आयोजन किया गया। परीक्षा में कक्षा 5 से 12 तक के लगभग 2200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी संस्कृति, इतिहास तथा राष्ट्रीय नायकों के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।
एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय परिसर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों, खेलकूद और सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि तथा सम्मान की भावना जागृत करना रहा।
कार्यक्रम में शांतिकुंज से आई प्रतिनिधि मंडली में श्रीमती रूकमणी शर्मा, डॉ. रामनिवास भारद्वाज और अशोक वर्मा ने परीक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को भारतीय संस्कारों की गहराई से जुड़ने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम और संस्कारों की भावना को विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परीक्षाएँ न केवल ज्ञानवर्धक होती हैं बल्कि बच्चों में नैतिक और सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करती हैं। यह परीक्षा न केवल ज्ञान की प्रतियोगिता रही, बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय गौरव की पुनर्स्मृति का अवसर भी बनी। उन्होंने शांतिकुंज के प्रयासों की सराहना की और प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।
परीक्षा के सफल संचालन में लोकेश शर्मा और निर्मला वर्मा का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिसर में अनुशासन और उत्साह का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। परीक्षा समाप्ति के बाद बच्चों ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि इसके सहारे उन्हें भारतीय इतिहास और संस्कृति के अनेक रोचक पहलुओं को जानने का अवसर मिला।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर बार संघ चुनाव 2026: प्रमोद त्यागी की 10वीं जीत, सुरेंद्र मलिक बने महासचिव

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर बार संघ चुनाव 2026: प्रमोद

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »