एम.जी. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा-2025 संपन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मंचीय प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों की कला और प्रतिभा ने किया सभी को प्रभावित, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘एम.जी. पैनोरमा 2025 का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखाई दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के प्रतिभा प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना की।

समापन समारोह के मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, श्रीमति अनु बाला अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान तथा विशिष्ट अतिथि नगरपालिका परिषद्, मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, करण स्वरूप, मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल डॉ. रूपेश कुमार, एसडीएम न्यायिक बुढ़ाना कृष्णकांत विश्वकर्मा ने एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल, सचिव विकास गोयल, सदस्य वैभव गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन भीम सैन कंसल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, मधु गोयल, मेघा गोयल और अथर्व गोयल के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल और जननायक बिरसा मुंडा को अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश और समाज के प्रति उनके योगदान को नमन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने मुख्य अतिथियों, कमेटी के पदाधिकारियों, अभिभावकों एवं सभी आगंतुकों का विद्यालय प्रांगण में पधारने पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना में नशा मुक्ति केन्द्र की तोड़ डाली सील

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। छोटे बच्चों ने फ्लाइट ऑफ इमेजिनेशन कार्यक्रम के माध्यम से स्वप्निल दुनिया का अद्भुत चित्रण किया, जिसने दर्शकों की तालियाँ बटोरीं। धार्मिक आस्था पर आधारित नाट्य प्रस्तुति भक्त और भगवान में भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार का प्रभावशाली मंचन हुआ, जिसने दर्शकों को भक्ति भाव में डुबो दिया। इकोज ऑफ द शोरलाइन में समुद्री तट की झलकियों को डांस के माध्यम से जीवंत किया गया, वहीं वाइब्रेंस ऑफ द डिवाइन में छात्राओं ने पारंपरिक लावणी नृत्य की भारतीय संस्कृति का परिचय दर्शकों के सम्मुख कराया।

युग परिवर्तन पर आधारित प्रस्तुति युगान्तर में विद्यार्थियों ने सतयुग से कलयुग तक के जीवन और घटनाओं का अद्भुत चित्रण किया। बॉलीवुड थीम पर सिम्फनी डांस प्रोग्राम ने मनोरंजन का रंग भरा, जबकि द लीजेंड लाइव ऑन कार्यक्रम ने भारतीय सैनिकों के बलिदान और देशभक्ति की भावना को सजीव कर दिया। अंत में पूरे समारोह के आकर्षण के रूप में यूपी लाइट शो ने समारोह को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों के साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

इसे भी पढ़ें:  दूल्हेरा गांव में चोरों का आतंकः एक ही रात में सात किसानों की ट्यूबवेल पर चोरी

मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि एम.जी. पब्लिक स्कूल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि बच्चों में नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का भी विकास कर रहा है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। जिस प्रकार से इस मंच पर धार्मिक और सांस्कृतिक आधार पर प्रस्तुतियां दी गई, वो नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में सहायक है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि वार्षिकोत्सव समारोह का यह मंच इस बात का प्रमाण है कि आज की पीढ़ी में जो उत्साह और ऊर्जा देखी जा रही है, वह देश के उज्जवल भविष्य की गारंटी है। विद्यालय प्रशासन को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि एम.जी. पब्लिक स्कूल ने हमेशा शिक्षा और संस्कृति का उत्कृष्ट संगम प्रस्तुत किया है। बच्चों का आत्मविश्वास और प्रस्तुति वास्तव में प्रेरणादायक है।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. नितिन गुप्ता अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डायबिटीज की फैलोशिप से सम्मानित

मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन के साथ ही मंचीय कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले कार्यक्रम ही विद्यार्थियों के विकास और उनको संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में नवाचार, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करने के प्रयास होने चाहिए, ऐसे ही प्रयासों का यह मंच साक्षी बना है।

समापन अवसर पर एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा के प्रति प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य रूप से उदभव तोमर, प्रभाव स्वरूप, विशाल गर्ग, सभासद श्रीमति महिका गुप्ता, शोभित गुप्ता, एडीजीसी विक्रान्त राठी, सत्यवीर सिंह, जगदीश पांचाल, सूरज प्रकाश, डॉ. अविनाश रमानी, अंकित बिन्दल, अभिनव स्वरूप, श्रीमति तूलिका स्वरूप, राजीव जैन, राजन अग्रवाल, सीए अजय अग्रवाल, श्रीमती रीना अग्रवाल, डॉ. मृणालिनी अनन्त, अंकुर गर्ग, अभिषेक पालीवाल, अमित चौधरी, गौरव पंवार सहित अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  वोट सिर्फ़ अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी भागीदारीः मीनाक्षी स्वरूपसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »