पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह

मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।

रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, नगरपालिका परिषद के भाजपा सभासदों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 13 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन, अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के अनावरण और विशाल जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा। इस दौरान कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में तिरंगा यात्रा-चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं और सभासदों में उत्साह भरते हुए कहा कि सीएम योगी के आगमन के कार्यक्रम को लेकर सभी में जबरदस्त ऊर्जा का संचार हुआ है और यह जनसभा अभूतपूर्व जनसैलाब के साथ नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, घर-घर जनसंपर्क करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि जनसमर्थन, विश्वास और विकास की सशक्त अभिव्यक्ति होगा, जो प्रदेश सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर का प्रतीक बनेगा।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: सीएम आवास के पास युवक ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का अनावरण मुजफ्फरनगर के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और सभासदों से अपील की कि वे पूरी निष्ठा के साथ जुटकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की शक्ति और जनता के विश्वास का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनसभा में अधिकाधिक भीड़ जुटाने का आह्वान किया। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 13 अप्रैल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें भारी जनसमूह की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  प्राइवेट स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप: मुजफ्फरनगर में शिवसेना ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

इस दौरान मुख्य रूप से युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, देवेश कौशिक, योगेश मित्तल, प्रशांत कुमार, रजत धीमान, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, रविकांत शर्मा, ममता बालियान, रितु त्यागी, बॉबी सिंह, विजय कुमार चिंटू, सतीश कुकरेजा, मोहित मलिक, अमित पाल, अमित गोयल बॉबी, अभिजीत गम्भीर, अनुज कुमार के अलावा कपिल पाल, शोभित गुप्ता, ललित कुमार, सुन्दर सिंह, सलेक चंद, राहुल पंवार और आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  प्राइवेट स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने छपार थाने में किया प्रदर्शन, ओवरलोड वाहन रोकने की मांगसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज

Read More »