लापता सचिनः बरामद कंकाल ने और उलझा दी मौत की कहानी

नगवा गांव में मिले मानव कंकाल की खोपड़ी से गहराया रहस्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की उम्मीद को तोड़ा

मुज़फ़्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव में जंगल से बरामद हुई संदिग्ध खोपड़ी और हड्डियों के मामले ने नई उलझन पैदा कर दी है। पुलिस जहाँ इस कंकाल को लापता 22 वर्षीय सचिन से जोड़कर सुराग मिलने की उम्मीद लगाए बैठी थी, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले को और धुंधला कर दिया है। पोस्टमार्टम टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कहा है कि बरामद खोपड़ी से यह निर्धारित करना संभव नहीं कि वह किसी पुरुष की है या महिला की। इतना ही नहीं, मौत की वजह या मौत का समय भी खोपड़ी से तय नहीं किया जा सका है। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस की जांच एक बार फिर प्रारंभिक बिंदु पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें:  लखीमपुर खीरी में 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी....पिता-पुत्री पानी में बह गए

एसपी देहात आदित्य बंसल ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की है। इधर, सचिन के परिजन खोपड़ी को उसका बताते हुए नामजद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अडिग हैं। सचिन 14 जनवरी से लापता है और परिजनों ने 18 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन शुरुआत से ही उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। रविवार को जंगल से मिली खोपड़ी और दो उंगलियों के अवशेषों को लेकर परिवार ने केस को नई दिशा देने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने पीएम के साथ डीएनए जांच भी शुरू कराई है।
हालाँकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कोई निष्कर्ष न निकल पाने के कारण पुलिस की जांच फिलहाल ठहर गई है। अब पूरा मामला डीएनए रिपोर्ट पर टिका है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद अवशेष सचिन के हैं या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विशेषज्ञों की मदद लेकर आगे की जांच को गति दी जाएगी, ताकि नगवा गांव में मिली खोपड़ी की यह रहस्यमय गुत्थी सुलझ सके।

इसे भी पढ़ें:  RAJYASABHA ELECTION-‘भारत रत्न’ के सम्मान में जयंत के नवरत्नों ने डाला वोट, ये दिया संदेश....

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »