महात्मा टिकैत को भारत रत्न सम्मान दे मोदी सरकारः धर्मेन्द्र मलिक

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने महेंद्र सिंह टिकैत की जन्म जयंती पर किया नमन, उठाई सम्मान की बात

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा आज शाकुंतलम कॉलोनी आवास विकास में एक किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की 90वीं जन्म जयंती मनाई गई। किसान गोष्ठी की अध्यक्षता गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक एवं संचालन शहजाद राव नगर अध्यक्ष द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एक व्याख्यान माला के माध्यम से किसान मसीहा को याद किया गया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रवक्ता चौधरी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि आज के दिन टिकैत सहाब ने इस पृथ्वी लोक पर जन्म लिया और संघर्ष एवं नीतियों के माध्यम से किसानों को एकजुट कर उनकी आवाज बनने का कार्य किया। किसानों में चेतना का शंखनाद करने वाले चौधरी टिकैत को किसान वर्ग में चेतना लाने के लिए भारत सरकार ाारत रत्न देने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि यह मांग किसानों के सम्मान की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में जीएसटी टीम की कार्रवाई, बैटरी कारोबारियों के प्रतिष्ठान जांच के दायरे में

बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत ने किसान बिरादरी को ही एक मंच पर खड़ा नहीं किया, बल्कि सामाजिक क्रांति के लिए जाट समुदाय की सभी खाप को एकजुट कर उनके सहयोग से किसानों की समस्याओ को सभी सरकार को बताने का कार्य किया। किसानों के अंदर अपनी बात कहने का हौसला और शक्ति महेंद्र सिंह टिकैत ने ही पैदा की है। आज देश में बड़े किसान आंदोलन की जरूरत है जो नीति निर्धारण में हस्ताक्षेप रखता हो। आज हम उन महान आत्मा को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। गोष्ठी में मुख्य रूप से शहजाद राव, दुष्यंत मलिक, नौशाद मलिक, अरमान, शाहनूर अली अशोक कुमार सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और किसान नेता स्व. महेंद्र सिंह टिकैत को पुष्प अर्पित करते हुए उनके संघर्ष को याद किया।

इसे भी पढ़ें:  देह दानः मरकर भी समाज को सेवा की राह दिखा गये बाबू जयप्रकाश एडवोकेट

Also Read This

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को देवरिया कोर्ट से जमानत, पत्नी नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत खारिज

देवरिया | देवरिया जिला जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को जिला अदालत से जमानत मिल गई है। अदालत के आदेश के बाद अब परवाना जेल प्रशासन तक पहुंचते ही उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह मामला उनकी पत्नी के नाम खरीदी गई जमीन से जुड़े कथित दस्तावेजी विवाद से संबंधित है। हालांकि, इसी प्रकरण में उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, जिससे उनकी गिरफ्तारी की आशंका बनी हुई है। गिरफ्तारी से अनशन तक अमिताभ ठाकुर को 9 दिसंबर की देर रात शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने हिरासत में लिया था।

Read More »

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: सिर्फ अपशब्द बोलने से SC/ST एक्ट लागू नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST एक्ट को लेकर बड़ी कानूनी व्याख्या करते हुए बताया कि हर अपशब्द स्वतः अपराध नहीं माना जा सकता।

Read More »

“8 जंग रुकवाईं, फिर भी नोबेल नहीं मिला” –ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ा दबाव, NATO को भी दी चेतावनी

नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने से नाराज़ डोनाल्ड ट्रम्प ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी। ग्रीनलैंड, NATO और चीन-रूस को लेकर उनके बयान ने नई बहस छेड़ दी है।

Read More »

नोएडा इंजीनियर मौत मामला: CM योगी सख्त, CEO हटाए गए, SIT से होगी पूरे प्रकरण की जांच

पानी में फंसी कार, अंदर तड़पती एक ज़िंदगी और बाहर खामोश सिस्टम।
ग्रेटर नोएडा हादसे ने फिर सवाल खड़ा किया—क्या लापरवाही की कीमत जान से चुकानी होगी?

Read More »

एटा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: दवा कारोबारी के माता-पिता, पत्नी और बेटी की सिर कुचलकर हत्या

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार को दिनदहाड़े एक ही परिवार के चार सदस्यों की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने दवा कारोबारी के बुजुर्ग माता-पिता के साथ उसकी पत्नी और बेटी को सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद घर में खून से सनी इंटरलॉकिंग ईंट बरामद हुई, जिससे वार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। यह वारदात कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी इलाके में हुई। मृतकों की पहचान गंगा सिंह (75), उनकी पत्नी श्यामा देवी (70), बहू रत्ना देवी (45) और पोती ज्योति (20) के रूप में हुई है। दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर गंगा

Read More »