प्रतापगढ़- अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों का शव घर के अंदर पाया गया। शिवपत्ती मौर्या (40) और उसके बेटे अयान (12) का खून से लथपथ शव घर में पाया गया। अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों का शव घर के अंदर पाया गया। शिवपत्ती मौर्या (40) और उसके बेटे अयान (12) का खून से लथपथ शव घर में पाया गया। उसका पति दिनेश रोजी रोटी के चलते बाहर रहता है। हत्या बीती रात की गई है। सोमवार को सुबह शटरिंग के मिस्त्री की नजर पड़ी तो उसने ग्रामीणों को खबर दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी
हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला





