मां के साथ 40 लाख की ठगी: दो बेटों के खिलाफ कराई एफआईआर

एफडी कराने के नाम पर ढाई साल से रकम लेने का आरोप, पैसे मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर। पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक मां ने अपने ही दो सगे बेटों पर 40 लाख रुपये हड़पने और विरोध करने पर मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गंगारामपुरा, सरवट रोड निवासी सुनीता पत्नी अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में अपने दो बेटों नितिनपाल और विषभपाल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

पीड़िता के अनुसार, उसका पुत्र विषभपाल एफडी कराने के नाम पर पिछले करीब ढाई साल से उससे रुपये लेता रहा, लेकिन न तो कोई एफडी कराई गई और न ही रकम वापस की गई। सुनीता का आरोप है कि नवम्बर 2024 से जनवरी 2025 के बीच तीन अलग-अलग लेनदेन में बड़ी रकम ट्रांसफर कराई गई। तहरीर के मुताबिक 6 नवम्बर 2024 को 9 लाख रुपये, 22 जनवरी 2025 को 5 लाख 34 हजार रुपये तथा 30 जनवरी 2025 को 1 लाख 66 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कराए गए। इसके अतिरिक्त शेष रकम नगद दी गई। कुल मिलाकर करीब 40 लाख रुपये बेटों द्वारा लिए जाने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें:  प्री-बजट बैठक में भाकियू अराजनैतिक ने की कृषि बजट दोगुना कर स्वामीनाथन फॉर्मूला लागू करने पर जोर

महिला का कहना है कि जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो दोनों बेटे एकजुट होकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। उसने आर्थिक और मानसिक शोषण का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश के शातिर ठग ने मुजफ्फरनगर के व्यक्ति से की ऑनलाइन ठगी

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक हादसे से खोल दी वाहन चोरी की घटनाउनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  लखटकिया बदमाश गलकटा ढहाने पर मुजफ्फरनगर पुलिस सम्मानितग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे

Read More »