नगर पालिक अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रामलीला ध्वज यात्रा का कराया शुभारंभ

मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन ने बताया कि इस साल हम 50वां रामलीला महोत्सव मनाने जा रहे हैं।

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर में शुक्रवार को रामलीला मंचन कार्यक्रम समारोह के लिए विधिवत ध्वज स्थापना की गई। इससे पूर्व पटेलनगर मैदान से भारी उत्साह और धूमधाम से रामलीला ध्वज यात्रा निकाली गई। हनुमान जी घोड़े पर सवार होकर रामलीला ध्वज यात्रा पर निकले, मंडी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए हनुमान जी पर पुष्प वर्षा भी की।

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा अपने 50वें स्वर्ण जयंती रामलीला महोत्सव के आयोजन की विधिवत घोषणा करते हुए हनुमान जी की झांकी के साथ रामलीला ध्वज यात्रा निकाली गई और पूजन के साथ रामलीला मैदान में ध्वज स्थापित कर दिया गया। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन ने बताया कि रामलीला भवन में मुख्य अतिथि उद्यमी मुकेश गोयल एवं नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ ने रामायण जी का पूजन और हनुमान जी की आरती की। इसके पश्चात मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने मैदान से ध्वज यात्रा का शुभारंभ कराया। शोभायात्रा पटेलनगर मैदान से प्रारम्भ होकर नई मंडी, मुनीम कालोनी, गऊशाला रोड, बिन्दल बाजार, पुरानी गुड मंडी सहित अन्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पर आकर सम्पन्न हुई

इसे भी पढ़ें:  अपराधियों को सख्त सजा दिलाने को पुलिस विभाग की मजबूत तैयारी

रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन द्वारा सभी अतिथियों का कलाकारों और कमेटी के पदाधिकारियों के साथ अभिनदंन एवं स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रामलीला कमेटी की ओर से क्षेत्र में रामलीला मंचन कार्यक्रम के लिए ध्वज स्थापना के साथ ही ध्वज यात्रा का आयोजन किया, जो मंडी क्षेत्र में अपने परम्परागत मार्ग से ढोल-ताशों के साथ गुजरी। हनुमान जी रामलीला का ध्वज लेकर भक्तों के बीच पहुंचे। इस साल हम 50वां रामलीला मंचन महोत्सव मनाने जा रहे हैं। इसके लिए 20 सितम्बर से रामलीला मंचन का प्रारम्भ करने की पूरी तैयारी की जा रही है। रामलीला पटेलनगर का मंचन स्थानीय कलाकारों के द्वारा ही किया जाता रहा है। इसके लिए 100 से ज्यादा कलाकार विभिन्न रूप से रामलीला भवन से जुड़े हुए हैं। सावन माह की शुरूआत से ही कलाकारों के द्वारा रामलीला मंचन के लिए रिहर्सल प्रारम्भ कर दी जाती है। कार्यक्रम में अनिल ऐरन, विकल्प जैन, गोपाल चौधरी, जितेन्द्र कुच्छल, जितेन्द्र नामदेव, नारायण ऐरन, प्रमोद गुप्ता, विनय मित्तल, दिनेश जेन, अंशुल गुप्ता, विकास भारद्वाज, मोन्टू पाटिल, अनिल लोहिया, विपुल मोहन, सोनू कुमार, पीयूष शर्मा, राकेश बंसल, तनिष्क भारद्वाज, देवेन्द्र पतला और पंकज आनन्द सहित रामलीला कमेटी के अन्य सदस्य एवं कलाकार मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहर की बेकरियों पर खाद्य विभाग का छापा, मचा हड़कम्प

Also Read This

भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा: शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा के तहत पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह घोषणा लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा की गई। इस निर्णय के बाद पश्चिमी, ब्रज, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शामली, अमरोहा, सहारनपुर और बागपत में नए ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के उद्योगों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले कपिल देव अग्रवालशामली से रामजीलाल कश्यप, अमरोहा से उदयगिरी गोस्वामी, सहारनपुर से अजीत सिंह राणा और बागपत से नीरज शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन

Read More »

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, बीच में ही लौटे लखनऊ

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, जिसके चलते डिप्टी सीएम को अपना विदेश दौरा बीच में ही रद्द कर लखनऊ उत्तर प्रदेश लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल को यूनाइटेड किंगडम भी जाना था, लेकिन वीजा जारी नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से एनओसी दी गई थी। बावजूद इसके ब्रिटेन की ओर से वीजा स्वीकृत नहीं हुआ। 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे डिप्टी सीएम केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी गए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था। हालांकि वीजा नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम

Read More »

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमित शर्मा द्वारा घोषित किया गया। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन ने जताया विश्वास जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अमित शर्मा ने जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए

Read More »

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »