Muzaffarnagar News: शादी से पहले युवती की हत्या, आरोपी युवक ने की आत्महत्या

मुज़फ्फरनगर। जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलवा में गुरुवार को एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शादी से कुछ दिन पहले एक युवती की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने भी अपनी जान दे दी। इस दोहरी मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव भलवा निवासी विजयपाल की 27 वर्षीय बेटी प्रगति का विवाह 8 फरवरी को प्रस्तावित था। परिवार में विवाह को लेकर उत्साह का माहौल था, घर में रस्में चल रही थीं और रिश्तेदारों का आवागमन शुरू हो चुका था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला युवक रोहित पुत्र धारा अचानक प्रगति के घर पहुंचा।

इसे भी पढ़ें:  शालू सैनी की स्नेहिल पहलः बेसहारा माताओं को मिला अपना घर

बताया जा रहा है कि युवक ने घर में घुसते ही धारदार हथियार से प्रगति पर जानलेवा हमला कर दिया। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवती गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक ने उसी हथियार से खुद पर भी हमला कर लिया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें:  पांच करोड़ की विकास परियोजनाओं की तैयारी में जुटे मंत्री कपिल देव

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानसठ थाना पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए, वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-संबंधों से जुड़ा सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक युवती और युवक के बीच पिछले कुछ वर्षों से संबंध थे और दोनों गुरुग्राम में एक ही स्थान पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। युवती की शादी तय होने के बाद युवक मानसिक दबाव में था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है तथा फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिस घर में कुछ दिनों बाद खुशियों की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब मातम और सन्नाटा है। इस दर्दनाक घटना ने न केवल दोनों परिवारों को बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-नवजात की मौत के बाद जागा विभाग, निजी अस्पतालों पर छापा

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई निजी चिकित्सालयों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर नोटिस जारी मुजफ्फरनगर। शनिवार को शहर के रुड़की रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हुए हंगामे ने एक बार फिर से विभागीय अफसरों की नींद तोड़ी है। जनपद मुजफ्फरनगर में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के निर्देशानुसार निजी चिकित्सालयों के संचालन, पंजीकरण एवं अभिलेखों की जांच हेतु एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार द्वारा किया गया, जिसमें उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, स्टेनो दीपक कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे। संयुक्त टीम

Read More »

मन की बात में मोदी का बड़ा संदेश, जंग के बीच ऊर्जा संकट पर भरोसा, अफवाहों से दूर रहने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में वैश्विक जंग के कारण बने ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल को लेकर चुनौतीपूर्ण स्थिति है, लेकिन भारत इस परिस्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने देशवासियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की। सरकार की ओर से कहा गया कि लोग केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और किसी भी तरह की भ्रामक खबरों से प्रभावित न हों। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे देश को नुकसान हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है, वह दुनिया की ऊर्जा जरूरतों

Read More »

पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पीएनजी गैस क्या है और क्यों वैश्विक युद्ध के बीच इसकी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई—यह सवाल इस समय बेहद अहम बन गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट गहराता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 फीसदी इसी रास्ते से आता है। इसी कारण कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पीएनजी गैस क्या है समझें

Read More »

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »