मुजफ्फरनगर-शहीद सैनिक की बेटी से 3.62 लाख रुपये की साइबर ठगी

आनलाइन लुटेरों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शहीद सैनिक की बेटी से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी कर ली, बेटी ने दर्ज कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। आनलाइन ठगों ने सीमा सुरक्षा बल के शहीद सिपाही की बेटी से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने शहीद की पत्नी को पेंशनर्स को गैलेंट्री ग्रांट करने का लालच दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल से जांच शुरू कर दी है। धोखेबाजों ने ग्रांट देने के बहाने कई किश्तों में रुपये लिए। आनलाइन लुटेरों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शहीद सैनिक की बेटी से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। लुटेरों ने इस शहीद सैनिक की पत्नी को गैलेंट्री ग्रांट जारी किए जाने का झांसा दिया। इसके बाद मोबाइल फोन पर सम्पर्क किया। शहीद सैनिक की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल के माध्यम से मामले की जांच शुरू कराई है।
शहर के खालापार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी विदुषी मलिक के पिता तेजपाल सिंह मलिक सीमा सुरक्षा बल में सिपाही थे, जो 26 सितंबर वर्ष 1999 में शहीद हो गए थे। पीड़िता ने बताया कि विगत दिवस उसे फोन काल आई थी, जिसमें आरोपित ने बताया कि तेजपाल सिंह मलिक के गैलेंट्री ग्रांट इश्यू हुआ है। जिसके 3.70 लाख रुपये हैं और ये निरस्तीकरण कोष में पड़ा है। बलिदानी की वीरांगना को वर्ष 2023 से 2026 तक लगभग 3.70 लाख रुपये मिलेंगे। इसके बाद विवेक राजपूत नामक अधिकारी के सहायक गुलाटी ने फोन कर ग्रांट देने की ऐवज में 24,600 रुपये की मांग की। उसके बाद फंड स्वीकृत कराने के लिए 74,600 रुपये लिए गए। आरोपितों ने पुनः 97 हजार रुपये तथा 1.66 लाख इनकम टैक्स के नाम पर लिए। पीड़िता ने बताया कि लगभग 3.62 लाख रुपये की ठगी की गई है। पेंशन एकाउंट में रुपये नहीं आने की जानकारी की तो आरोपितों के मोबाइल नंबर बंद मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कराई है।

इसे भी पढ़ें:  स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर बनेगा भारतः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »