मुजफ्फरनगर: एलपीजी संकट के बीच आईजीएल बना सहारा

इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने नए उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए शुरू किये प्रयास, 12 हजार घरों को दिया विशेष आॅफर

मुजफ्फरनगर। एलपीजी की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) राहत का सहारा बनती नजर आ रही है। कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर दिलीप कुमार ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में करीब 35 हजार घरों में पीएनजी कनेक्शन के माध्यम से गैस की नियमित आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कंपनी को गैस अथॉरिटी आॅफ इंडिया (गेल) से नैचुरल गैस पाइपलाइन के जरिए गैस मिल रही है। आईजीएल का बड़ा सेंटर शामली जनपद के ख्यावड़ी में स्थित है, जहां से मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में गैस की आपूर्ति की जाती है। कंपनी के पास सीएनजी और पीएनजी दोनों की पर्याप्त उपलब्धता है। क्षेत्र में 41 सीएनजी स्टेशन संचालित हैं और कहीं भी गैस आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन टिकैत में दर्जनों किसान शामिल

कंपनी ने नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने की तैयारी भी कर ली है। जिन इलाकों में पाइपलाइन बिछ चुकी है और घरों में मीटर लगाए जा चुके हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन शुरू किया जा रहा है। उपभोक्ता कस्टमर केयर पर कॉल कर कनेक्शन बुक करा सकते हैं, जिसके बाद अगले ही दिन गैस आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। मुजफ्फरनगर में ऐसे करीब 12 हजार उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं, जिनके घरों में मीटर तो लग चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने कनेक्शन शुरू नहीं कराया है। आईजीएल की टीम इन उपभोक्ताओं की लिस्ट तैयार कर फोन के माध्यम से उन्हें कनेक्शन शुरू कराने का संदेश दे रही है। कंपनी का कहना है कि मौजूदा संकट की घड़ी में उपभोक्ताओं को सुविधाजनक सेवा देने के लिए आईजीएल की पूरी टीम तैयार है। एलपीजी उपभोक्ता चाहें तो अपनी रसोई को पीएनजी में शिफ्ट कर सकते हैं, जिससे उन्हें गैस की निरंतर और सुरक्षित आपूर्ति मिल सकेगी।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक की भूख हड़ताल जारी

Also Read This

आशु हत्याकांड नानौता: चार महीने बाद प्रेम प्रसंग से खुला राज

आशु हत्याकांड नानौता में चार महीने बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार आशु का मुहल्ले की ही शादीशुदा महिला रूबी से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि रूबी ने अपने पहले प्रेमी सोनू के साथ मिलकर आशु की हत्या कर दी। पुलिस ने  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का माना गया था, लेकिन आगे की पड़ताल में हत्या की साजिश सामने आई। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक की भूख हड़ताल जारीपुलिस के मुताबिक गंगोह के मुहल्ला मखदूमसराय बड़ा बगड़ निवासी आशु का शव 12 नवंबर 2025 को नानौता के रुहाड़ा तालाब

Read More »

उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन और बस सेवा पर बड़ा निर्णय

उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 31 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से 30 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, जबकि तीन प्रस्तावों को फिलहाल रोक दिया गया। बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, ग्रामीण बस सेवा विस्तार और शिक्षकों को कैशलेस इलाज जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।  सरकार ने यह भी तय किया कि अब किसी भी संपत्ति के रजिस्ट्रेशन से पहले विक्रेता का नाम खतौनी में मिलान करना अनिवार्य होगा, ताकि फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके।  उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया। अब यदि किसी व्यक्ति को अपनी

Read More »

अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, 14 पशुओं समेत दो पिकअप बरामद

नगर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, सहारनपुर ले जाए जा रहे थे भैंस व कटड़े मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 पशुओं से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। चेकिंग अभियान के दौरान नगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बड़कली कट के पास से दो बोलेरो पिकअप वाहनों को रोककर जांच की। जांच के दौरान दोनों वाहनों में अवैध तरीके से 14 पशु भरे मिले, जिनमें एक भैंस, छह कटड़े और

Read More »

मुजफ्फरनगर-भयंकर हादसे में गन्ना तौल सेंटर के चौकीदार की मौत

गांव भनवाड़ा में आमने-सामने टकराई दो बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल गन्ना सेंटर पर ड्यूटी के लिए जा रहा था बाइक सवार खालिद, एक छात्र भी गंभीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए एक भयंकर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भनवाड़ा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से हुआ। मृतक की पहचान भनवाड़ा निवासी 50 वर्षीय खालिद पुत्र मुन्फेद के रूप में हुई है। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर शादी बिजली कनेक्शन काटा, वीडियो वायरलबताया जा रहा है कि खालिद अपनी बाइक से गन्ना तोल सेंटर पर चौकीदारी

Read More »