मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कई दिनों से चल रही भयंकर शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड को देखते हुए एक दिव का शीत अवकाश और बढ़ाया गया है। शुक्रवार को भी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास ने गुरूवार देर शाम आदेश जारी करते हुए बताया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कल यानि शुक्रवार को भी समस्त माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है’

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को





