मुजफ्फरनगर-सिंचाई विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांतिसेना का हल्ला बोल

आरोप-10 वर्षों से क्षतिग्रस्त माइनर के कारण लाभ पाने से वंचित हैं किसान, विभागीय लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष, अभियंता ने मांगा समय

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था की बदहाली ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते दस वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी सैदपुरा माइनर की मरम्मत न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को क्रांतिसेना पदाधिकारियों के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने विभाग पर करोड़ों की बंदरबांट और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।
चरथावल क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण गुरुवार को क्रांतिसेना पदाधिकारियों के साथ सिंचाई विभाग के आर्य समाज रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे और ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए सैदपुरा माइनर की तत्काल मरम्मत की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने विभागीय अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बीते दस वर्षों से सैदपुरा माइनर पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, लेकिन विभाग केवल मरम्मत और सफाई के नाम पर कागज़ी कार्यवाही कर रहा है।
क्रांतिसेना जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि ष्सिंचाई विभाग की भ्रष्ट नीतियों के कारण चरथावल क्षेत्र के किसान सिंचाई के पानी से वंचित हैं। माइनर की सफाई और मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च दिखाए गए, लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक सैदपुरा माइनर की मरम्मत शुरू नहीं की गई तो किसान और ग्रामीण विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन घेराव शुरू करेंगे। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि पानी की कमी से चरथावल, सैदपुर, अलावलपुर, गैसों खेड़ा, दर्शनपुरा सहित दर्जनों गांवों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। ऐसे में किसानों के पास अब न तो धैर्य बचा है और न ही उम्मीद। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए सिंचाई विभाग से जवाबदेही की मांग की। इस मौके पर मुख्य अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की और मंगलवार तक आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस दौरान क्रांतिसेना जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष अजय सैनी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, उज्जवल पंडित, राजेंद्र तायल, सौरज सिंह, अनिल कश्यप, दीपचंद, श्याम कुमार, संजीव वर्मा, राजन वर्मा, चेतन देव विश्कर्मा, धर्मपाल, रतिराम, प्रमोद कुमार, राजकुमार, सुभाष चंद, बिट्टू सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग ने आश्वासन के अनुसार कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। फिलहाल सबकी निगाहें सिंचाई विभाग पर टिकी हैं कि क्या मंगलवार तक वर्षों से लंबित इस समस्या का समाधान हो पाएगा या किसान एक बार फिर आश्वासनों के सहारे रह जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कमलनगर में कुत्ते पर बाइक चढ़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्सजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »