मुजफ्फरनगरः मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विजय हिंदुस्तानी को मनाया

जल भराव और सड़कों की बदहाली को लेकर विजय हिंदुस्तानी ने जल समाधि लेने की धमकी दी थी, परिक्रमा मार्ग पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

मुजफ्फरनगर। जिले के परिक्रमा मार्ग की सड़कों की बदहाली और जल भराव की समस्या को लेकर विजय हिंदुस्तानी नामक नागरिक ने मंगलवार को जल समाधि लेने की घोषणा कर दी थी। विजय हिंदुस्तानी ने सड़क के खराब हालात को लेकर गहरी चिंता जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। हालांकि, मंत्री कपिल देव और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के हस्तक्षेप के बाद उनका धरना समाप्त हुआ और सड़कों की मरम्मत के लिए जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया।
विजय हिंदुस्तानी का कहना था कि जब तक सड़कों की स्थिति सुधारी नहीं जाती, तब तक वह जल समाधि लेंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया, ष्यहां के लोग वर्षों से जलभराव और गंदगी से जूझ रहे हैं। जब तक प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता, हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। मंत्री कपिल देव ने परिक्रमा मार्ग का दौरा किया और विजय हिंदुस्तानी से मुलाकात की। उन्होंने कहा, ष्यह समस्या सचमुच गंभीर है और कई महीनों से इसके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन यह एक बड़ी समस्या है, और इसका समाधान करने में थोड़ा समय लगेगा। हम डीएम के साथ मिलकर इसकी जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।

मंत्री कपिल देव ने आगे बताया कि सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और जल निगम तथा नगरपालिका के अधिकारियों के साथ बैठकें की गई हैं। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप लगातार इस मुद्दे पर ध्यान दे रही हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि दो दिनों के भीतर यहां की सड़कों को चलने लायक बना दिया जाए। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भी कहा, ष्हमारे स्तर से जितना संभव हो सकेगा, हम जल्द ही इस सड़क निर्माण कार्य को शुरू करेंगे। विजय हिंदुस्तानी का कदम जनहित में है, और हम उनके संघर्ष को नमन करते हैं।
परिक्रमा मार्ग पर कई कॉलोनियों के निर्माण के बाद से ड्रेनेज सिस्टम की समस्याएं सामने आई हैं, जिसके कारण पानी सड़कों पर भर जाता है। इसके अतिरिक्त, रेलवे के अंडरपास का निर्माण भी एक बड़ी चुनौती है। इन सब कारणों से सड़कों की स्थिति और भी खराब हो गई है। विजय हिंदुस्तानी ने सड़क के निर्माण तक आंदोलन जारी रखने की धमकी दी थी, और जल समाधि लेने का एलान कर दिया था। लेकिन मंत्री और पालिकाध्यक्ष के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त किया और प्रशासन से तत्काल समाधान की उम्मीद जताई। यह मामला इस बात की ओर इशारा करता है कि प्रशासन को नागरिकों की परेशानियों के प्रति तत्परता से काम करना होगा। नागरिकों के आंदोलन के दबाव में अधिकारियों ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए समाधान के प्रयास शुरू किए हैं, लेकिन अब यह देखना होगा कि अगले दो दिनों में सड़कों की स्थिति में कितनी सुधार होती है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-उद्यमियों ने सीएम योगी से मांगी रैपिड रेल

Also Read This

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  दलित किशोरी की बरामदगी न होने पर हिंदू संगठनों का मंत्री आवास पर हंगामा बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »

खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया

Read More »