सीएम योगी के ऐतिहासिक स्वागत को तैयार मुजफ्फरनगर पालिका

सवा करोड़ की लागत से बने अहिल्याबाई स्मारक का सीएम करेंगे लोकार्पण, सभी व्यवस्था समय से पूर्ण करने पर जोर

मुजफ्फरनगर। जनपद में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और सियासी गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। शहर में विकास कार्यों को अंतिम रूप देने के साथ ही जनसभा को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 13 अप्रैल को प्रस्तावित आगमन को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। नगरपालिका परिषद द्वारा करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से तैयार कराए गए देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा स्मारक का लोकार्पण और प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री के हाथों किया जाएगा।

इस अनावरण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए खुद नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसके साथ ही सीएम योगी की जनसभा को सफल बनाने और कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए टीम वर्क के आधार पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा रविवार को पालिका मुख्यालय टाउनहाल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण, पेयजल आपूर्ति, पथ प्रकाश और स्वच्छता से जुड़े कार्यों में कमियां पाए जाने पर नाराजगी जताई गई। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मुजफ्फरनगर में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

उन्होंने यहां पर सख्त रवैया अपनाते हुए पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को सभी कार्यों की लगातार निगरानी करने और तय समयसीमा में व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से सड़कों को अतिक्रमण और गड्ढा मुक्त बनाने तथा शहर की साफ-सफाई पर जोर दिया गया है। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह पूरे नगरपालिका परिवार के लिए गौरव का अवसर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे हैं। ऐसे में शहर की छवि को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  ओटीएस द्वितीय चरण की अवधि बढ़ी, विद्युत उपभोक्ताओं को राहत

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आमजन में भी उत्साह और उल्लास का माहौल है। जनसभा में ऐतिहासिक भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के कारण जनता में विश्वास और समर्थन लगातार बढ़ा है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह जनसभा न केवल भीड़ के लिहाज से ऐतिहासिक होगी, बल्कि सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का एक प्रभावी मंच भी बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब जिले में हर माह टॉप थ्री पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, एई निर्माण नैपाल सिंह, एई जलकल अनुज कुमार, जेई निर्माण राजीव सोनकर, जेई जलकल जितेन्द्र सैनी और धर्मवीर सिंह, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल और वैशाली सोती, राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह व अमित कुमार, लिपिक आकाशदीप, तनवीर आलम, मैनपाल सिंह, राजीव वर्मा, रूचि शर्मा, शिवांगी, अशोक ढींगरा, संदीप यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  चौधरी चरण सिंह ने कृषि को

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »