घने कोहरे में सड़क सुरक्षा पर मुजफ्फरनगर नगरपालिका की बड़ी पहल

मुख्य मार्गों पर लगाए जा रहे 4100 हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टर, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात में किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का भी लिया जायजा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे के बीच सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करने के लिए नगरपालिका परिषद ने रोड सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों के साथ मिलकर उन कार्यों की समीक्षा की, जिनका उद्देश्य सड़कों पर शहरवासियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
घने कोहरे के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए नगरपालिका परिषद द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य तेज कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ अचानक मेरठ रोड पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। पालिका अध्यक्ष ने डिवाईडरों पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टर की गुणवत्ता, टिकाऊपन और मानकों की गहन जांच की। पालिकाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोहरे और रात में दृश्यता कम होने की स्थिति में ये रिफ्लेक्टर सड़क सुरक्षा के लिए अत्यंत मददगार सिद्ध होंगे, इसलिए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के अनुसार, शहर के प्रमुख मार्गों जानसठ रोड, भोपा रोड, मेरठ रोड, रुड़की रोड सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़कों पर कुल 4100 उच्च गुणवत्ता वाले रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। इनसे डिवाईडर और सड़क की दिशा रात और कोहरे में अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई देगी, जिससे दुर्घटनाएं कम होंगी। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने समयबद्ध तथा मानक अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।
इसके साथ ही कड़ाके की ठंड के बीच नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप देर रात नगर भ्रमण पर निकलीं और रैन बसेरों में पहुंचकर वहां ठहरे अश्रयहीन लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने भोजन, बिस्तर, गर्म कपड़ों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। नगर क्षेत्र में बने अलाव स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। पालिकाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि ठंड से राहत के लिए अलाव की व्यवस्था हर दिन समय पर हो और इसकी निगरानी नियमित रूप से की जाए। पालिका अध्यक्ष ने नगर कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को रैन बसेरे तक पहुंचाने में पूरी सहायता प्रदान की जाए। पालिका टीम रात्रिकालीन भ्रमण करते हुए सड़कों पर ठंड में रात गुजारने वाले व्यक्तियों को आश्रय स्थलों तक भी पहुंचाने का काम करे।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नगरपालिका की रोड सेफ्टी और सामाजिक दायित्वों की पहल पर बोलते हुए कहाकृकि नगरपालिका परिषद का पहला कर्तव्य नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। घने कोहरे के कारण सड़क हादसे बढ़ने की आशंका होती है, इसलिए शहर के प्रमुख मार्गों पर 4100 उच्च गुणवत्ता वाले रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हर नागरिक सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सके। इसी के साथ ठंड के इस कठिन समय में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात न बिताए। रैन बसेरों में सभी सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है और जरूरतमंदों तक अलाव और आश्रय की व्यवस्था लगातार पहुंचाई जा रही है। नगर की सेवा में हमारी टीम पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक उर्वरक वितरण: मुज़फ्फरनगर चरथावल समिति व प्रीति त्यागी सम्मानित

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  टिहरी स्टील प्लांट में भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबूउनका कहना

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  जब तक अपने समाज के लोगों को उनका हक नहीं दिलवा देते संघर्ष जारी रहेगा- रामकुमार वालियाग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला

Read More »