मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में विक्की त्यागी का बेटा घायल

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संधावली अंडरपास के पास बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण फायरिंग में कुख्यात विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी और उसका साथी ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत और नगर क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध टाटा नेक्सॉन कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही कार सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम को टक्कर मारने का प्रयास किया और खेतों की ओर भागने लगे। कार से उतरते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  नाले की खुदाई को लेकर विवाद हुआ, धारदार हथियारों से हमला कर इमरान को किया घायल

कानून व्यवस्था बनाए रखने और आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ के दौरान रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष निवासी पावटी थाना चरथावल और ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू निवासी भूमि थाना सरूरपुर मेरठ के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मध्य प्रदेश के इंदौर से बेहद सस्ते दामों में अवैध हथियार खरीदते थे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में महंगे दामों पर बेचते थे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार पर एसएसपी का कड़ा प्रहार, सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार सस्पेंड

पुलिस ने इनके कब्जे से 4 पिस्तौल, 2 तमंचे, 7 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक बिना नंबर प्लेट की टाटा नेक्सॉन कार बरामद की है। गिरफ्तार रक्षित त्यागी कुख्यात विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी का पुत्र है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और वह एक मामले में वांछित भी चल रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआरः बीएलओ बनकर पालिका लिपिक आकाशदीप ने किया उत्कृष्ट कार्य

Also Read This

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  एसआईआरः बीएलओ बनकर पालिका लिपिक आकाशदीप ने किया उत्कृष्ट कार्यउनका कहना है कि पिछले कुछ

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  शिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस नम्बर वनग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे

Read More »

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या, 12वीं की छात्रा को गोली

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सोमवार देर रात बैडारी एहतमाली गांव में घर के बरामदे में सो रही 12वीं की छात्रा को सिर और सीने में दो गोलियां मार दी गईं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई किशोरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बरामदे में सो रही थी। देर रात गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और सो रही किशोरी के सीने और सिर पर दो गोलियां दाग दीं। इसे भी पढ़ें:  अवैध हथियारों के सौदागरों पर्दाफाश, चार बदमाश दबोचेगोली की आवाज सुनकर भाई ने

Read More »