मुजफ्फरनगर-नगरीय विकास में बारिश बनी बाधा, कई प्रमुख कार्य अटके

मुजफ्फरनगर। शहर की सूरत संवारने की योजनाएं इस समय काले घने बादलों के साए में अटकी हुई हैं। एक ओर जहां नगरपालिका परिषद् ने नगरीय विकास और सौंदर्यकरण के लिए 15 से अधिक प्रमुख कार्यों को धरातल पर लाने की रूपरेखा तैयार करते हुए इनको जल्द शुरू कराने को कमर कसी थी, वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश ने इन कार्यों की गति को पूरी तरह थाम दिया है। बारिश के कारण शहरी विकास को नया रूप प्रदान करने वाले यूं तो पालिका स्तर से सैंकड़ों कार्य प्रभावित हुए हैं, लेकिन इनमें 15 प्रमुख कार्य शुरू न होने पर जहां लोगों की समस्या विकराल हो रही हैं, वहीं पालिका प्रशासन भी परेशान है। इनमें सबसे प्रमुख कार्य अहिल्याबाई होल्कर चौराहा सौंदर्यकरण का है, जो लंबे समय से प्रस्तावित है और भूमि पूजन के बाद इसको शुरू कराने की पूरी तैयारी पर मौसम ने पानी फेर दिया।
इस सीजन में बरसात लंबी हो जाने और लगातार बारिश का दौर बना रहने के कारण जन जीवन तो अस्त व्यस्त हो ही रहा है, साथ ही विकास कार्यों पर भी ब्रेक लगता नजर आ रहा है। नगरपालिका परिषद् की ओर से शहरी विकास के लिए कराये जाने वाले निर्माण और सौन्दर्यकरण के कार्य बड़े पैमाने पर प्रभावित होते नजर आ रहे हैं। बारिश के कारण कई वार्डों में नाली और सड़क निर्माण के कार्य शुरू कर दिये जाने से ठेकेदारों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा और कई क्षेत्रों में सड़कों को खोदने के बाद बारिश हो जाने के कारण लोगों को जलभराव और आवागमन में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
कहने को तो नगरपालिका परिषद् की ओर से राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत शहर के सभी 55 वार्डों में सीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण के सैंकड़ों कार्य स्वीकृत हैं और इनमें से अधिकांश को शुरू कराये जाने के लिए ठेकेदारों को कार्य आदेश भी जारी कर दिये गये हैं, पूर्व में समय से कार्य शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की नाराजगी के चलते निर्माण विभाग से नोटिस भी जारी किये गये, लेकिन इनके सामने खराब मौसम ही बड़ी बाधा बना हुआ है। छोटे-मोटे सड़क निर्माण के कार्य शुरू भी कराये गये, लेकिन मौसम ने इनमें भी बाधा उत्पन्न कर दी।

इसे भी पढ़ें:  करोड़ों की फर्जी बिलिंग करने वाली कंपनी पर जीएसटी का छापा

खराब मौसम के कारण पालिका प्रशासन शहर के विकास को नया रूप प्रदान करने वाले कई प्रमुख कार्यों को भी शुरू नहीं करा पा रहा है। इनमें शहर के जिला अस्पताल पर देवी अहिल्याबाई होल्कर का भव्य स्मारक, पार्क और साइड पटरी निर्माण का कार्य सबसे प्रमुख है। इस पर पालिका करीब सवा करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करने जा रही है। पिछले दिनों नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ मिलकर बहुप्रतीक्षित इस सौन्दर्यकरण के कार्य को शुरू कराने के लिए भूमि पूजन भी किया था, लेकिन इसके बाद से ही लगातार मौसम खराब रहने से यह कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा नई मंडी डाकघर के पास डैन्स रोड, करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली विश्वकर्मा चौक से टिकैत चौक तक राजवाहा डैन्स रोड, पालिका ईओ आवास वाली डैन्स रोड, लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करीब 92 लाख रुपये की धनराशि से मालवीय चौक से नावल्टी चौक तक की डैन्स रोड ;अंसारी रोडद्ध सहित करीब 15 प्रमुख कार्य हैं, जिनको पालिका जल्द पूरा कराने की तैयारी कर चुकी थी। अंसारी रोड के लिए पालिका ने ही लोनिवि को व्ययानुमान के अनुसार 92 लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर की थी, लेकिन यह लंबे समय से अधर में है।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए काफी कार्य कराये जा रहे हैं, काफी कार्य प्रस्तावित किये गेय हैं। हमने विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत कर लिया है और कई कार्यो के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। मौसम साफ होते ही सभी रुके हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा। इनमें अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का सौन्दर्यकरण कार्य काफी महत्वपूर्ण है। पालिका के लिए यह चौराहा नगर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाने वाला एक महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, लेकिन खराब मौसम की मार ने इसके क्रियान्वयन को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। इसके साथ ही कुछ बड़ी डैन्स रोड भी नहीं बन पा रही है, हम मौसम सही होने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश थमते ही जिन कार्यों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी, उनमें जलनिकासी सुधार, सड़क मरम्मत, चौराहों का सौंदर्यकरण और गली निर्माण कार्य शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने छह चौकी प्रभारियों को हटाया, 16 चौकी इंचार्ज बदले

नगरपालिका बना रही 300 से ज्यादा विकास कार्यों का नया प्लान
मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् के अन्तर्गत 55 वार्डों में विभाजित शहरी क्षेत्र में करीब 200 निर्माण कार्य प्रक्रियागत हैं, ऐसे में 300 नये विकास कार्य कराने का एक नया प्लान नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याण एवं सबका साथ सबका विकास की नीति के आधार पर बना रही हैं। इन प्रस्तावित कार्यों को आगामी बोर्ड बैठक में सदन की सहमति प्राप्त करने के लिए रखने की तैयारी है। तीन जून को पालिका की बोर्ड बैठक हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  किंग्स विला बैंक्वेट हॉल पर छापेमारी, 5 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी पकड़ी

इसके बाद से अगली बैठक की तैयारी तेजी से चल रही है। इसमें शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाने की संभावना है। बैठक में शहर में जल निकासी, पेयजलापूर्ति, पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था के लिए बड़े निर्णय हो सकते हैं, साथ ही निर्माण कार्यों की बड़ी सौगात मिलेगी। इनमें सभासदों, मंत्री कपिल देव और अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर सभी वार्डों में करीब 200 से अधिक सीसी सड़क बनाने का प्रस्ताव है। वहीं भोपा रोड पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से साइड पटरी निर्माण, भोपा रोड पर ही करीब एक करोड़ रुपये की लागत से जीवन प्रकाश हॉस्पिटल मंडी मोड से विश्वकर्मा चौक से सीसी नाला निर्माण, शांतिनगर में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य प्रमुख रूप से प्रस्तावित किये गये हैं।

Also Read This

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध, प्रधानमंत्री सख्त

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध की घोषणा प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने सोमवार को की। यह फैसला हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने के बाद आया, जिन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला बताया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि लेबनानी क्षेत्र से वैध संस्थाओं के बाहर की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई को पूरी तरह अस्वीकार किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी बयान में प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि युद्ध और शांति का फैसला केवल राज्य के हाथ में है।  उन्होंने हिजबुल्लाह की सभी सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों को ‘गैरकानूनी’ बताते हुए उन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की घोषणा

Read More »

देवबंद होलिका पूजन में महिलाओं की उमड़ी श्रद्धा

देवबंद। देवबंद होलिका पूजन होली के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों और प्रमुख चौराहों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नगर के मोहल्ला चाहापारस, छिम्पीवाडा, जनकपुरी, भुलंनशहा, रेलवे रोड, एमबीडी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका का पूजन किया गया। देवबंद होलिका पूजन में परंपरा और आस्था का संगम महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर होलिका की परिक्रमा करती नजर आईं। इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट कर्मियों ने पंजाब बाढ़ राहत के लिए दी एक लाख की राशि कई स्थानों पर होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों

Read More »

देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर

देवबंद। देवबंद पुलिस पैदल मार्च आगामी त्योहारों के मद्देनज़र निकाला गया, जिसमें डी आई जी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डी आई जी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह के साथ एसपी ग्रामीण सागर जैन, सीओ अभितेष सिंह और थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च किया। इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस और सपा की राजनीति झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की उपजः अरुण सिंहपैदल मार्च सैनी सराय से खानकाह होते हुए रशीदिया मस्जिद, दारुल उलूम, जामा

Read More »

खतौली पुलिस फ्लैग मार्च: संवेदनशील इलाकों में सख्ती

खतौली, 1 मार्च। खतौली पुलिस फ्लैग मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया। कस्बे में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खतौली क्षेत्राधिकारी ने अपने सर्किल क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर हालात का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख चौराहों का गहन निरीक्षण किया। इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस और सपा की राजनीति झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की उपजः

Read More »

खतौली आर्य समाज होली उत्सव: यज्ञ और भजन से गूंजा शिवपुरी

खतौली, 2 मार्च। खतौली आर्य समाज होली उत्सव की प्रथम सभा में अमित कुमार शास्त्री सहारनपुर ने कहा कि वेद की शरण में आने पर ही विश्व में शांति संभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेश को दोहराते हुए वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। सभा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच यज्ञ, भजन और प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। अमित कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रद्धा से जीवन को यज्ञमय बनाना चाहिए। उन्होंने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि परिस्थितिवश समय पर दूध, घी, वनस्पति, औषधि, समिधा और जल भी उपलब्ध न हो, तो भी आंख बंद

Read More »