मुजफ्फरनगरः सफाई कर्मचारी की मौत पर हंगामा, शव रखकर वाल्मीकि समाज ने लगाया जाम

पूर्व सभासद प्रदीप कुमार तथा सफाई कर्मचारी संघ के नेता चमन लाल ढिगान ने आरोप लगाया कि नगरपालिका परिषद और प्रशासन संवेदनहीन होकर काम कर रहा है

मुजफ्फरनगर। गुरूवार सुबह नगरपालिका के एक सफाई कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हुई मौत ने शहर का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। परिजनों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि संवेदनहीनता और लापरवाही ने एक सफाई कर्मचारी की जान ले ली, जबकि प्रशासनिक अमले या पालिका प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसी विरोध में लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चौराहा जाम कर दिया और घंटों धरना-प्रदर्शन किया।
नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारी अशोक की मौत के बाद गुरूवार को जिला अस्पताल और अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर भारी हंगामा और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, अशोक सुबह लगभग आठ बजे कूड़े के ढेर पर काम कर रहा था, जहां अचानक जहरीली गैस की चपेट में आकर वह मूर्च्छित हो गया। उसके साथी कर्मचारी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर फैलते ही सफाई कर्मचारी संघ, वाल्मीकि समाज के लोग और मृतक के परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया और लोगों में गहरा रोष दिखाई दिया। भीड़ ने आरोप लगाया कि नगरपालिका और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण अशोक की जान गई है, लेकिन घटना के बाद एक भी अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचा, न ही किसी ने परिजनों से बात करने की कोशिश की।
इसके विरोध में समाज के लोगों ने अशोक का शव सड़क पर रखकर अहिल्याबाई होल्कर चौराहे को जाम कर दिया। देखते ही देखते चौराहे पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया और लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों में पूर्व सभासद प्रदीप कुमार तथा सफाई कर्मचारी संघ के नेता चमन लाल ढिगान शामिल रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका परिषद और प्रशासन संवेदनहीन होकर काम कर रहा है। नेताओं ने कहा कि अशोक की मौत ड्यूटी के दौरान हुई है, इसलिए उसे शहीद कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए, परिजनों को उचित मुआवजा, नौकरी तथा सुरक्षा संबंधी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। जब तक प्रशासन इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। परिजनों ने साफ कहा कि अशोक का अंतिम संस्कार भी तब तक नहीं होगा, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।
प्रदर्शन के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों ने अधिकारियों के आने की मांग को लेकर नारेबाज़ी भी की। काफी देर तक समझाने के बाद भी भीड़ शांत नहीं हुई और प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग पर अडिग बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी अक्सर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करते हैं, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं, लेकिन अधिकारी इस दिशा में गंभीर नजर नहीं आते। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की घोषणा जल्द नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  पशुओं की बीमारी से बेखर विभाग जागा, घेराव के ऐलान पर गांव में दौड़े अफसर

Also Read This

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  रोड साइड एनीमल की खातिर मुजफ्फरनगर में शैल्टर बनाएगा अर्जुन फाउंडेशन परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका

Read More »

पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आग

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में पमनावली बिजली लाइन हादसा उस समय हो गया जब पमनावली बिजलीघर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर मकानों पर गिर गया। तार गिरते ही करंट फैल गया और आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना व्यापारी बिजेन्दर सैनी, नरेश सैनी, कृष्णपाल सैनी और विनोद सैनी के मकानों के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिजेन्दर सैनी के मकान के टीनशेड पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर गिर गई। तार से करंट उतरने के कारण टीनशेड में बंधे पशु घबराकर रंभाने

Read More »

कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 9 गणित नया सिलेबस का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। यह संशोधित पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम में गणित को अधिक व्यावहारिक, तर्क आधारित और वास्तविक जीवन से जुड़ा बनाने पर जोर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब अरिथमेटिक प्रोग्रेशन (एपी) और ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन (जीपी) जैसे उन्नत विषयों को भी कक्षा 9 में शामिल किया गया है। कक्षा 9 गणित नया सिलेबस में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहले जो विषय कक्षा 10 और 11 में पढ़ाए जाते थे, उन्हें अब कक्षा 9 में शामिल किया गया है। नए पाठ्यक्रम में जोड़े गए प्रमुख विषय: अरिथमेटिक प्रोग्रेशन, ज्योमेट्रिक

Read More »

नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

पिता ने पुलिस से शिकायत कर की युवती की बरामदगी की मांग, कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में परिजन नमाज में व्यस्त थे, नमाज के दौरान घर में चीता घुसा और परिवार की युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गया। मस्जिद से लौटे पिता तो युवती के अपहरण का पता चला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककरौली थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में

Read More »