मुजफ्फरनगर सड़क हादसा: ट्रैक्टर चालक की मौत

मुजफ्फरनगर सड़क हादसा में नेशनल हाईवे 58 पर ट्रैक्टर ट्राली और ट्राले की जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सूचना मिलते ही यूपी 112 डायल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह घटना थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 58 सन्धावली फ्लाइओवर कट की है।

इसे भी पढ़ें:  कर्ज के बोझ से सिसक रहा ग्रामीण भारत, संपूर्ण कर्जमाफी ही समाधानः राकेश टिकैत

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, दोनों वाहन मेरठ की तरफ से आ रहे थे। अचानक ट्रैक्टर चालक ने ए टू जेड की तरफ ट्रैक्टर मोड़ दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राले ने ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।

पहियों के नीचे कुचला चालक

हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर चालक ट्राले के पहियों के नीचे कुचल गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। नेशनल हाईवे 58 पर लगा जाम हादसे के बाद नेशनल हाईवे 58 पर लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना मिलते ही यूपी 112 डायल सहित स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारु कराया।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर से चयनित 24 आपदा मित्र 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना

शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल इस मुजफ्फरनगर सड़क हादसा ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया है।

Also Read This

सीएम योगी की मुजफ्फरनगर सभा में गठबंधन का सियासी तड़का

केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी से कार्यक्रम को मिला राजनीतिक रंग, रालोद में भी बना उत्साह, बुधवार को जिलाध्यख संजय राठी ने बुलाई बड़ी बैठक मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा अब महज सरकारी कार्यक्रम न रहकर राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो गई है। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के भी इस प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने से यह आयोजन भाजपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त ताकत का प्रदर्शन बनेगा। मंगलवार की सुबह गांधीनगर स्थित अपने आवास पर मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री

Read More »