सड़क निर्माण में लापरवाही पर मंत्री सख्त, जलनिकासी सिस्टम पहले सुधारने के आदेश

मुजफ्फरनगर में सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य में देरी पर उत्तर प्रदेश सरकार नाराज है। बुधवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमशीलता विभाग कपिल देव अग्रवाल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान रेलवे फाटक के पास खुदी हुई सड़क, जलभराव और आवागमन में हो रही परेशानी पर उन्होंने रेलवे अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की। मंत्री अग्रवाल ने CGM रेलवे सहित उच्च अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रेलवे फाटक से जुड़ी सभी बाधाएं तुरंत दूर की जाएं, ताकि सड़क निर्माण में कोई रुकावट न रहे।

इसे भी पढ़ें:  ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता का आधार बनेगा जी राम जीः कपिल देव

इसके बाद उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप और जल निगम व नगर पालिका के अधिकारियों—एक्सईएन, ईओ, एई और जेई के साथ बैठक कर निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि पहले स्थायी और वैज्ञानिक जलनिकासी व्यवस्था बनाई जाए, फिर सड़क निर्माण शुरू किया जाए, ताकि भविष्य में सड़क दोबारा खराब न हो।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

उन्होंने दोनों विभागों की लापरवाही पर कड़ा असंतोष जताया और चेतावनी दी कि इस कार्य के प्रति किसी भी स्तर पर ढिलाई या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों की सुविधा से जुड़ा है और वर्षों से खराब हालत में होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पेंशनर्स की मासिक बैठक में आठ सदस्यों को मिला जीवन प्रमाण पत्र बनवाने का जिम्मा

मंत्री अग्रवाल ने जिलाधिकारी को भी फोन पर निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाकर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने मंत्री को आश्वस्त किया कि सभी तकनीकी व प्रशासनिक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और इसे तय समय में पूरा किया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Also Read This

अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा: 12000 भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा के तहत अमेरिका ने इस्राइल को 151 मिलियन डॉलर (लगभग 1300 करोड़ रुपये) के भारी बमों की आपूर्ति को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार देर रात इस सौदे की घोषणा करते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा और संभावित खतरों से निपटने के लिए आवश्यक बताया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह कदम इस्राइल की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ उसकी रक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस अमेरिका इस्राइल हथियार सौदा के तहत आपातकालीन पैकेज में BLU-110A/B सामान्य उपयोग वाले बम शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका इस्राइल को

Read More »

मुजफ्फरनगर में रोहाना तिराहा सड़क हादसा, ई-रिक्शा सवार महिलाएं घायल

मुजफ्फरनगर के चरथावल विकासखंड क्षेत्र में रोहाना तिराहा सड़क हादसा उस समय हो गया जब एक तेज रफ्तार टेंपो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में निर्धना गांव की कई महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सहायता टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रोहाना तिराहे पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में चार से पांच महिलाएं सवार थीं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में घने कोहरे से छह वाहन आपस में भिड़े; हाईवे पर लंबा

Read More »

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »