मुजफ्फरनगर-अपराध पर नकेल कसने को एसएसपी सख्त, कार्रवाई में तेजी के निर्देश

कानून व्यवस्था मजबूत करने को एसएसपी ने की अपराध गोष्ठी, महिला सुरक्षा और संगठित अपराध पर फोकस

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की। गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी तथा संगठित अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसएसपी ने महिला सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने एंटी रोमियो टीमों को सक्रिय रखते हुए सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बाजार क्षेत्रों में नियमित चेकिंग करने को कहा। इसके साथ ही डायल-112 की नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने तथा आम नागरिकों के साथ पुलिस के शालीन और संवेदनशील व्यवहार पर विशेष जोर दिया।

इसे भी पढ़ें:  एक्सईएन विद्युत टाउनहाल परिसर में गर्मियों में मिलेगा शीतल जल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता के विश्वास से जुड़ी है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करे। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के टॉप-10 एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के क्रियाकलापों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शराब, खनन, पशु तस्करी, शस्त्र तस्करी एवं अन्य संगठित अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत मामलों में धारा 14(1) के तहत अपराधियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने के निर्देश भी दिए गए। गोष्ठी के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी को जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए और अधिक समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  शादी के अगले दिन ही घर में घुसे बदमाश, परिवार को बंधक बनाकर की लाखों की लूट

Also Read This

ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Read More »

देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

देवबंद नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नामित सभासदों की घोषणा के बाद देवबंद में भाजपा द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त सभासदों को फूल-मालाएं और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर बधाई दी गई।  भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त सभासद श्रीमती मंजू शर्मा, श्री ऋषिपाल कश्यप, श्री विजेंद्र वर्मा, श्री राहुल वाल्मीकि और श्री राजन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़ें:  अवैध पीर के खिलाफ शिवसेना का हल्ला बोलः शहर कोतवाली का घेरावपार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सभी सभासदों को

Read More »

देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसे

देवबंद: मंगलौर चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात लोग एक सरिये की दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, मंगलोर चौकी पर आर के सीमेंट के नाम से सरिया सीमेंट की दुकान है जिसके मलिक मोहम्मद नसीम पुत्र खलील अहमद गांव नसरुल्लापुर से दुकान करते हैं जो नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे दुकान पर दुकान के कर्मचारी थे जिनके चलते दोनों आरोपी अचानक दुकान के बाहर रखे गल्ले को तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख पचहत्तर हज़ार रुपये की नकदी लेकर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान कर्मचारी

Read More »