मुजफ्फरनगर-एक दिन की एसडीएम बनकर छात्रा नित्या ने संभाली तहसील

मिशन शक्ति 5.0 अभियान में छात्रा को मिला यादगार अवसर, खतौली तहसील में प्रेरणादायक पहल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आज महिला कल्याण विभाग की तहसील खतौली प्रशासन द्वारा एक अनूठा और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल में कस्बे के सेंट थॉमस स्कूल की कक्षा 4 की मेधावी छात्रा नित्या शर्मा को एक दिन के लिए तहसील में एसडीएम की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी, ख़ासकर बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करना है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जेई के नाम पर छह फर्जी फर्म बनाकर हो रही ऑनलाइन ठगी!

इस अवसर पर, मेधावी नित्या शर्मा ने एसडीएम राजकुमार भारती के कक्ष में बैठकर न सिर्फ़ एक एसडीएम के कार्यों को समझा, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं का अनुभव भी लिया। यहां पर एसडीएम बनी छात्रा ने जन शिकायतों को सुना और अधीनस्थ अधिकारियों का परिचय लेकर उनके कामकाज तथा राजस्व कार्यों को समझने का प्रयास किया। नित्या शर्मा ने अपने एक दिवसीय कार्यकाल के दौरान अधिकारियों के साथ मिलकर दैनिक कार्यों में भागीदारी की और ज़िले के विकास और प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को समझा। उप जिलाधिकारी खतौली राजकुमार शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम मिशन शक्ति 5.0 के तहत युवा सशक्तिकरण की भावना को दर्शाता है और छात्राओं को भविष्य में सिविल सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा।

इसे भी पढ़ें:  अर्टिगा-रोडवेज में भीषण टक्कर, युवती समेत छह घायल

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »