मुजफ्फरनगर में वैलेंटाइन डे का कड़ा विरोध: क्रांति सेना की चेतावनी- “जहां मिलेंगे बंटी-बबली, तोड़ देंगे हड्डी-पसली”

मुजफ्फरनगर न्यूज़ (Muzaffarnagar News): यूपी के मुजफ्फरनगर में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने सख्त रुख अपना लिया है। क्रांति सेना और शिवसेना ने शहर में वैलेंटाइन डे का कड़ा विरोध करते हुए प्रेमी जोड़ों और होटल संचालकों के लिए खुली चेतावनी जारी की है।

क्रांति सेना और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट और होटलों का दौरा किया। संगठनों ने संचालकों को एक चेतावनी पत्र सौंपकर साफ कहा है कि अगर उनके प्रतिष्ठान में कोई भी संदिग्ध या नाबालिग प्रेमी जोड़ा (Couples) आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया, तो कार्यकर्ता खुद उन्हें सबक सिखाएंगे। इस दौरान होने वाले किसी भी नुकसान की पूरी जिम्मेदारी होटल और रेस्टोरेंट मालिकों की होगी।

इसे भी पढ़ें:  सूजडू में सफाई कर्मचारियों पर हमला, विरोध पर की गई मारपीट

चेतावनी देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की टीम ने कुछ होटलों और रेस्टोरेंट की खुद जांच भी की। सूत्रों के मुताबिक, एक होटल के कमरे में आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया और वहां जमकर हंगामा व नारेबाजी शुरू हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख तुरंत स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा, जिसके बाद मामले को शांत कराया गया।

“जहां मिलेंगे बंटी-बबली, तोड़ देंगे हड्डी-पसली”

क्रांति सेना की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने वैलेंटाइन डे मनाने वाले प्रेमी जोड़ों को सीधे तौर पर सख्त हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई भी नाबालिग या संदिग्ध जोड़ा शहर में घूमता या होटलों में मिला, तो उनकी टीम उन्हें लाठियों से सबक सिखाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश दबोचे

Also Read This

यूपी में बिजली बिल सेवाएं ठप: शुक्रवार रात 10 बजे से 16 घंटे तक ऑनलाइन भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज बंद

यूपी बिजली बिल से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने साफ किया है कि आरएमएस बिलिंग प्रणाली के मेंटेनेंस और कॉन्फिगरेशन काम के कारण यह 16 घंटे का शटडाउन रखा गया है। असर केवल एक वेबसाइट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल और UPPCL कंज्यूमर ऐप पर चलने वाली कई जरूरी सुविधाएं एक साथ रुकेंगी। मतलब साफ है — अगर आपने बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज या नया बिल जनरेशन आखिरी समय के लिए छोड़ रखा है, तो दिक्कत हो सकती है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम

Read More »

सिसौली CHC में CMO खुद OPD में क्यों बैठे? निरीक्षण के बाद बड़ा संकेत

मुजफ्फरनगर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली में गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को उस समय अलग तस्वीर दिखी, जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे और निरीक्षण के बाद खुद OPD में बैठकर मरीजों का परीक्षण करने लगे। सिसौली CHC निरीक्षण सिर्फ औपचारिक दौरा बनकर नहीं रहा — यह सीधे मरीजों, डॉक्टरों और अस्पताल व्यवस्था तीनों के लिए एक स्पष्ट संदेश के रूप में सामने आया। डॉ. तेवतिया ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए, और फिर हड्डी रोग विशेषज्ञ होने के नाते बड़ी संख्या में आए मरीजों को परामर्श भी दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-घर में मिले

Read More »

मुजफ्फरनगर स्कूल बस हादसा: मृतकों की संख्या 4 हुई, शव रखकर हाईवे जाम

मुजफ्फरनगर सड़क हादसे ने बुधवार के बाद गुरुवार तक पूरे इलाके को झकझोर कर रखा हुआ है। तितावी थाना क्षेत्र में हुए हादसे में मृतकों की संख्या अब 4 हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान घायल पूजा ने भी दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सड़क पर आ गया। पूजा की मौत की खबर मिलते ही जग्गाहेड़ी स्थित कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज के बाहर माहौल अचानक बदल गया। परिजनों ने पापन, उनके पुत्र अभी और पुत्री राधिका के शव पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मार्ग पर आवाजाही लगभग ठप हो गई और

Read More »

पालिका की पहलः बालाजी जयंती शोभायात्रा बनी ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ की मिसाल

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर विशेष सफाई टीमों ने संभाला मोर्चा, यात्रा के साथ-साथ चलता रहा स्वच्छता अभियान मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर में भगवान श्री बालाजी जयंती के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं रही, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता का भी सशक्त संदेश देने वाली साबित हुई। नगर में इतने बड़े स्तर पर निकलने वाली इस श्री बालाजी शोभायात्रा को नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की स्वच्छता के प्रति प्रेरक पहल और संकल्प को लेकर ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ बनाने का एक सार्थक प्रयास किया गया, जिसमें नगरपालिका की स्वच्छता टीम के साथ ही अधिकारियों और निजी क्षेत्र की कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज की सक्रिय

Read More »

गाजीपुर में लटके तारों पर एके शर्मा सख्त: जेई सस्पेंड, एसडीओ और अधिशासी अभियंता को चार्जशीट

गाजीपुर। बुधवार को बलिया जाते वक्त गाजीपुर में एक जगह ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का काफिला अचानक रुक गया। वजह सड़क किनारे या बस्तियों के ऊपर खतरनाक ढंग से लटकते बिजली के तार थे। मौके पर निरीक्षण हुआ, फटकार पड़ी, और फिर कार्रवाई इतनी तेजी से चली कि मेहरोर उपकेंद्र के अवर अभियंता धर्मेंद्र पाल को निलंबित कर दिया गया, जबकि एसडीओ मनोज वर्मा और अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार को चार्जशीट थमा दी गई। यह कार्रवाई पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभु कुमार के निर्देश से की गई। वाराणसी जोन-द्वितीय के मुख्य अभियंता अनिल वर्मा ने भी निलंबन की पुष्टि की और कहा कि जल्द दूसरे JE की

Read More »