पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, नई मण्डी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए अपने ही पति की हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 29 अगस्त को टाण्डा माजरा निवासी भोपाल सिंह ने तहरीर दी थी कि उनकी पुत्रवधु ने उनके बेटे संजय की हत्या कर दी है। शिकायत के आधार पर थाना नई मण्डी मे मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में भवानी लायंस की रोमांचक जीत

 क्षेत्राधिकारी नई मण्डी के निर्देशन मे  गठित टीम ने 30 अगस्त को आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम कविता पत्नी संजय, निवासी सैनिक विहार कॉलोनी, ए टू जेड रोड, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी कविता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2000 में   हुई थी। पति संजय की पहले भी शादी हो चुकी थी, जिससे  तीन बच्चे  हैं। आरोपी ने बताया कि संजय शराब का आदी था और अपनी कमाई माता-पिता व पहली पत्नी के बच्चों पर खर्च करता था। इस बात से नाराज होकर 26 अगस्त की रात उसने  अपने पति को रस्सी से गला दबाकर मार डाला।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जहर खाकर थाने पहुंची महिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

महिला ने बताया कि वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन घटना के समय पहली पत्नी का बेटा आ गया। इसके बाद शव को टाण्डा माजरा ले जाया गया, जहां चोटों के निशान देखकर परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस में  मामला दर्ज कराया।

Also Read This

दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाक

नईदिल्ली। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते करीब 40 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजकर 37 मिनट पर अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में आग लगने

Read More »

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त

बदायूं- बदायूं डबल मर्डर केस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। सीओ भी हटा दिए गए हैं। एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर कहा कि साजिश के हर पहलू की जांच होगी। बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज घटना को प्लांट में फायरिंग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वहीं,

Read More »

भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य ही मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता: हिमेश शास्त्री

श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति और भजनों से गूंजा सनातन धर्म सभा भवन

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों का फन टूर पर की जमकर मस्ती

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधि में सम्मिलित करने के लिए यह फन टूर आयोजित किया

Read More »