मुजफ्फरनगर-जहर खाकर थाने पहुंची महिला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जेठ के बेटे पर उत्पीड़न का आरोप, मायके में रह रही महिला ने चरथावल थाने में की जान देने की कोशिश, पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल उपचार की व्यवस्था की गई

मुजफ्फरनगर। पारिवारिक कलह और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने बुधवार को एक ऐसा कदम उठा लिया जिससे पुलिस विभाग में भी अफरा-तफरी मच गई। महिला ने जहर खाकर सीधे थाने में आकर अपनी आपबीती सुनाई, जिससे पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला की जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल उपचार की व्यवस्था की गई और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला चरथावल थाना क्षेत्र का है।
बुधवार को चरथावल थाना परिसर उस समय हंगामे की स्थिति में आ गया, जब एक महिला ने थाने पहुंचते ही बताया कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन में पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर मानते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की पहचान जोनिका पत्नी स्व. अमित, निवासी अकबरगढ़, के रूप में हुई है। जोनिका मूल रूप से तुगलकपुर कम्हेड़ा, थाना पुरकाजी की रहने वाली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जोनिका के पति अमित की कुछ समय पूर्व मौत हो चुकी है, जिसके बाद वह अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही थी।
जोनिका की बहन सुमन ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन काफी समय से ससुराल पक्ष के लोगों, विशेष रूप से जेठ के बेटे की प्रताड़ना झेल रही थी। सुमन के अनुसार, दो दिन पूर्व जेठ का बेटा जोनिका के मायके पहुंचा और उसके नाबालिग बेटे को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने धमकी भी दी कि वह बच्चे को वापस नहीं लौटाएगा। इस घटना से मानसिक रूप से टूट चुकी जोनिका ने जहर खाकर थाने में पहुंचकर आत्महत्या का प्रयास किया और पुलिस वालों को अपनी आपबीती सुनाई और सुरक्षा की गुहार के साथ ही ससुराल वालों से बेटा वापस लाने की भी मांग की है। पुलिस कर्मियों ने सबसे पहले तत्काल ही महिला के उपचार की व्यवस्था कराते हुए उसको अस्पताल में भर्ती कराया और थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि महिला की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद मानते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही जोनिका के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शाहिद के खिलाफ मुकदमा

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2 का खिताब सिल्वरटन टाइगर्स के नाम, अंबा वारियर्स उप विजेताआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये

Read More »