नोएडा में 80 मिनट तक कार पर खड़ा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 50 मिनट की देरी ने ले ली जान; पिता आंखों के सामने गिड़गिड़ाते रहे

नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एटीएस ली ग्रैंडियोस के पास शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि समय पर रेस्क्यू नहीं हो सका। युवक करीब 80 मिनट तक पानी पर तैर रही कार के ऊपर खड़े होकर टॉर्च जलाकर मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस और दमकल कर्मी पानी में उतरने से कतराते रहे। पिता की आंखों के सामने बेटे की सांसें थम गईं।

हादसे की पूरी कहानी

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम से घर लौट रहे युवराज मेहता की ग्रैंड विटारा कार सेक्टर-150 एटीएस ली ग्रैंडियोस के पास टी-प्वाइंट पर घने कोहरे के कारण अनियंत्रित हो गई। कार नाले की दीवार तोड़ते हुए 30 फुट गहरे, पानी से भरे निर्माणाधीन बेसमेंट के गड्ढे में जा गिरी।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-ओमबीर और सालिम की ताजपोशी से पालिका में जश्न

हादसे के बाद कार पलट गई, लेकिन पानी पर तैरती रही। किसी तरह युवराज कार से बाहर निकले और अपने पिता राजकुमार मेहता को फोन कर मदद मांगी।

50 मिनट की देरी, 80 मिनट की बेबसी

पिता तुरंत डायल-112 पर सूचना देकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस और दमकल कर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब 50 मिनट लग गए। इस दौरान युवराज कार के ऊपर खड़े होकर टॉर्च जलाते हुए लगातार “बचाओ-बचाओ” चिल्लाते रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिता बार-बार पुलिस और दमकल कर्मियों से पानी में उतरकर बेटे को बचाने की मिन्नत करते रहे, लेकिन किसी ने जोखिम उठाने की हिम्मत नहीं दिखाई।

रेस्क्यू से इनकार, डर का हवाला

पुलिस और दमकल कर्मियों ने ठंडे पानी, घने कोहरे और गड्ढे में बने निर्माणाधीन कॉलम से टकराने के खतरे का हवाला देते हुए पानी में उतरने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  नए साल पर मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ करनी थी मस्ती, भांजी ने मामा के घर करा दी चोरी

नॉलेज पार्क फायर स्टेशन से छोटी और बड़ी क्रेन मंगाई गई, लेकिन उससे भी युवराज को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका।

1:45 बजे जिंदगी हार गई

करीब रात 1:45 बजे युवराज कार समेत पानी के अंदर समा गया। इसके बाद SDRF टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जरूरी उपकरण और स्टीमर नहीं होने के कारण रेस्क्यू शुरू नहीं हो सका।

काफी देर बाद गाजियाबाद से आई NDRF टीम ने स्टीमर उतारकर टॉर्च की रोशनी में युवक को बाहर निकाला।

युवराज को बेहोशी की हालत में कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजन, रिश्तेदार, स्थानीय लोग और डिलीवरी बॉय ने रेस्क्यू में हुई देरी को लेकर भारी नाराजगी जताई।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस की लापरवाही-डीसीएम चोरी के मामले में 16 महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

कौन थे युवराज मेहता

उम्र: 27 वर्ष

पेशा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर

कंपनी: डनहमबी इंडिया, गुरुग्राम

निवास: टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी, सेक्टर-150

पिता: राजकुमार मेहता (SBI से सेवानिवृत्त निदेशक)

बहन: यूके में रहती हैं

मां का पहले ही निधन हो चुका है

नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप

पिता राजकुमार मेहता ने नॉलेज पार्क कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि घटनास्थल के पास न तो बैरिकेडिंग थी, न रिफ्लेक्टर और न ही चेतावनी बोर्ड। स्थानीय निवासी पहले भी नोएडा प्राधिकरण से सुरक्षा इंतजामों की मांग कर चुके थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण कोहरा और तेज रफ्तार प्रतीत हो रहा है। युवक के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Also Read This

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भाजपा नेता की पत्नी के चुनाव के खिलाफ दायर याचिका खारिज परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका

Read More »