देवबन्द से लौटते समय पटवारी संदिग्ध हालात में लापता, परिजनों ने घेरा थाना

मुजफ्फरनगर जनपद के छपार थाना क्षेत्र के तेजलहेड़ा गांव के निवासी हैं और वर्तमान में देवबन्द तहसील में पटवारी के पद पर तैनात हैं।

देवबन्द। देवबन्द तहसील में तैनात पटवारी श्यामसुंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। बताया जा रहा है कि वह एक कॉल आने के बाद घर से देवबन्द के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक भी घर नहीं लौटे। देवबंद से लौटते हुए देर शाम उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन रज्जूपुर गांव के पास मिली है। परिजनों ने आज सुबह देवबंद पहुंचकर थाने का घेराव किया, जिसके बाद से परिजन और पुलिस उनकी खोजबीन में जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर एनकाउंटरः हिस्ट्रीशीटर आबाद सहित दो शातिर अपराधी घायल

श्यामसुंदर मूल रूप से मुजफ्फरनगर जनपद के छपार थाना क्षेत्र के तेजलहेड़ा गांव के निवासी हैं और वर्तमान में देवबन्द तहसील में पटवारी के पद पर तैनात हैं। पटवारी श्यामसुंदर की लापता होने की खबर मिलते ही परिजन देवबन्द थाने पहुंच गए, जहां लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर रज्जूपुर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। ग्रामीण भी पुलिस के साथ मिलकर तलाश में लगे हुए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और श्यामसुंदर को सुरक्षित खोजने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मंगलवार को अखंडआनंद आश्रम में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किया चोला अर्पण

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 13 की जलकर मौत, 70 घायलउनका कहना

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  गोविंद रावल हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तारग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत

Read More »