विपक्ष को जनता ने नकारा, यूपी में होगा और भी बुरा हालः कपिल देव

कहा-बिहार की जनता ने वोट के सहारे सुशासन और स्थिरता को चुना, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को दिया करारा जवाब

मुजफ्फरनगर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रूझानों ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त ने जहां बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने का रास्ता साफ कर दिया है, वहीं इस प्रचंड जीत की खबर ने भाजपा और उसके सहयोगियों में खुशी की लहर दौड़ा दी है, वहीं विपक्ष के खेमे में मायूसी का माहौल है। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बिहार की जनता को बधाई देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम साफ कर रहे हैं कि जनता अब भ्रम और वादाखिलाफी की राजनीति को नकार चुकी है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड बढ़त पर उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिहार की जनता ने सुशासन, विकास और स्थिरता के पक्ष में निर्णायक जनादेश देकर विपक्ष को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की तरह ही अगले चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की स्थिति और भी खराब होने वाली है, क्योंकि जनता अब विपक्ष की नकारात्मक राजनीति से तंग आ चुकी है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि बिहार चुनाव 2025 के परिणाम विकास, सुशासन और स्थिरता की जीत है। भाजपा के विजन पर जनता का विश्वास इस तथ्य को मजबूती देता है। यह जीत 2010 के बाद बिहार में एनडीए की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने बिहार की जनता को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि मतगणना के प्रारंभिक रुझान ही यह स्पष्ट कर रहे हैं कि जनता ने जंगलराज, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, गुंडाराज, परिवारवाद और जातिवाद को सिरे से खारिज कर दिया है। मंत्री ने कहाकृकि बिहार ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि उसे केवल सुशासन, विकास और पारदर्शिता चाहिए। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयोजन पर भरोसा जताते हुए विकास की राह चुनी है। राजददृकांग्रेस गठबंधन का मॉडल जनता को सिर्फ़ धोखा देता है, इसलिए उसे पूरी तरह नकार दिया गया।
रूझान स्पष्ट होते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि बिहार ने फिर साबित किया है कि स्थिरता और अनुभवी नेतृत्व ही उसकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एनडीए की दमदार जीत ने न केवल नीतीश कुमार को दसवीं बार सत्ता की दहलीज पर पहुंचाया है, बल्कि मोदीदृनीतीश की जोड़ी पर जनता के अटूट भरोसे को और मजबूत किया है। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन भले अर्द्धशतक के करीब पहुंच गया हो, लेकिन निर्णायक जीत से काफी दूर रह गया। इससे राज्य की राजनीति में सत्ता का संतुलन एक बार फिर एनडीए के पक्ष में झुक गया है। यूपी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल के बयानों से स्पष्ट है कि इस विजय को भाजपा दूसरे राज्यों में आने वाले चुनावों के लिए जनता के मूड का संकेत मान रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की 4 बेटियों सहित 15 युवाओं को मिली स्वास्थ्य विभाग में नौकरी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की 4 बेटियों सहित 15 युवाओं

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बुजुर्ग व्यापारियों के लिए सरकार से मांगी पेंशन योजनाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की 4 बेटियों सहित 15 युवाओं को मिली स्वास्थ्य विभाग में नौकरीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  भोपा में गंगनहर में कूदने वाला प्रेमी युगल बहुपुरा गांव का है।लाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »